फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई, 'मां' बनकर महिलाओं को दी स्वस्थ जीवन की सीख

Sun, 13 Oct 2019 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को फिरोजाबाद में कई आयोजनों में भाग लिया। सुबह कान्हा गोशाला में गोपूजन किया। इसके बाद सदर ब्लाक की ग्राम पंचायत ऊंधनी पहुंचीं। यहां वो परिषदीय स्कूल के बच्चों मिलीं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का हुनर भी देखा। गर्भवती महिला की स्वयं गोद भराई की। पंचायतघर पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन

2 of 7
बधाई गीत गाकर किया राज्यपाल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ऊंधनी गांव की महिलाओं ने ढोलक की थाप पर बधाई गीत गाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी के कई बच्चों को फलों का वितरण किया। महिलाओं के गीत सुनने के बाद राज्यपाल ने महिलाओं से कहा गीत गाया तो मेरे हाथों से फल खाओ। इतना ही नहीं फल बांटने के लिए वो महिलाओं के बीच पहुंच गईं। 
विज्ञापन

3 of 7
राज्यपाल ने की गर्भवती सुधा की गोद भराई - फोटो : अमर उजाला
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म स्कूल परिसर में बने एक कक्ष में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। ऊंधनी निवासी सुधा देवी की गोदभराई करते हुए राज्यपाल ने फल की टोकरी, पंजीरी, लड्डू सहित उसे गुलदस्ता प्रदान किया। महामहिम के हाथों गोद भराई होने पर सुधा ने कहा कि यह मेरे लिए सपने जैसा है। मैं आज बहुत ही खुश हूं। 

4 of 7
राज्यपाल ने महिलाओं को दी स्वच्छता की सीख - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऊंधनी गांव में कैंप का निरीक्षण कर रही थीं। तभी रास्ते में दीवान सिंह के घर के बाहर उन्हें शौचालय बंद देखा। यह देख राज्यपाल के कदम ठिठक गए। राज्यपाल ने पूछा शौचालय का प्रयोग करते हैं? तो दीवान सिंह की पत्नी द्रोपदी देवी ने कहा हां। दरवाजा खोला तो गंदगी थी। इस पर राज्यपाल ने अभिभावक के रूप में कहा, बहू कहां है? उसे बुलाओ...पुत्रवधू मंजू देवी पहुंची तो उन्होंने सलाह दी कि शौचालय का प्रयोग करो, पर सफाई भी रखो।
विज्ञापन

5 of 7
कृषि विभाग की स्टाल देखतीं राज्यपाल व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ.एसके दीक्षित के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। राज्यपाल ने जिले में टीबी के अधिक मरीज मिलने पर चिंता जाहिर की। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में पूछा। सीडीओ नेहा जैन ने बताया स्कूल में पहले जांच कराई जा चुकी है। राज्यपाल ने लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। वो कृषि विभाग की स्टाल पर भी गईं। सिंचाई के क्षेत्र में किए जार हे नए प्रयोग के बारे में डीडी कृषि हंसराज व जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने जानकारी दी। 
विज्ञापन

6 of 7
स्वयंसहायता समूह की महिलाओं से मिलीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऊंधनी गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की। महिलाओं ने गांव में चूड़ी पर डेकोरेशन के बारे में अनीता देवी, सुमन से बात की। महिलाओं ने चूड़ी का डिब्बा भेंट किया तो राज्यपाल ने किसी गरीब महिला को देने की सलाह दी। राज्यपाल ने अन्य महिलाओं से उनके बैंक खाते के बारे में जानकारी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रामीणों को संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
पंचायतघर पर आयोजित चौपाल में राज्यपाल ने कहा कि अब तक महिलाओं और बेटियों के लिए शौचालय की चिंता न परिवार के मुखिया ने की और न ही पिछली सरकारों ने। इसकी चिंता नरेंद्र मोदी ने की और घर-घर शौचालय बनवाए। पेयजल बचाने का संदेश देते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं। यहां डेढ़-दो सौ फीट पर पानी है। हमारे यहां (गुजरात) एक हजार फीट पर पानी था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें