फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने 'अक्षय पात्र' में बच्चों को परोसा भोजन, कहा- भूखे को खाना खिलाना सर्वोपरि सेवा

Fri, 25 Oct 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
अक्षयपात्र की रसोई से बच्चों को भोजन परोसतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को श्रीधाम वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अक्षय पात्र स्थित चंद्रोदय मंदिर में ठाकुर राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन किए। उन्होंने यहां सरकारी विद्यालयों के बच्चों को भोजन भी परोसा। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भूखे को भोजन कराना सर्वोपरि सेवा है। इसके बाद बांकेबिहारी व अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय पात्र की रसोई का निरीक्षण करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के अक्षय पात्र पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मधु पंडित दास एवं उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने पुष्प भेंट कर किया। राज्यपाल ने यहां सबसे पहले ठाकुर राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए भोजन बनाने वाली रसोई का व्यापक निरीक्षण कर उसकी कार्य प्रणाली को बारीकी से समझा। 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों को भोजन परोसतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
अक्षय पात्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल के 25 बच्चों को भोजन परोसा। राज्यपाल द्वारा भोजन परोसने पर बच्चे अति उत्साहित थे। भोजन में पूड़ी, आलू फूलगोभी की सब्जी, चावल, रायता था। इससे पूर्व अक्षय पात्र की रसोई के सामने रामताल, गौदा आट्स, देवी आट्स एवं मघेरा गांव के स्कूलों के 25 बच्चों ने उनका पुष्प देकर हरे कृष्णा के संबोधन के साथ स्वागत किया। 

4 of 6
चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाओं के दर्शन करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक मास की एकादशी पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठाकुर राधादामोदर मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल ठाकुरजी के श्रीविग्रह को काफी देर तक निहारती रहीं। इसके बाद राज्यपाल ने चैतन्य महाप्रभु के चरण पादुकाओं का पूजन किया। इस दौरान सेवकों द्वारा चरण पादुकाओं की आरती की गई। 
विज्ञापन

5 of 6
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में आरती करतीं राज्यपाल व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में नगर निगम के पार्षद वैभव अग्रवाल एवं रसिक बल्लभ नागार्च ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पहले चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुकाओं का चित्रण का स्मृति चिह्न देकर एवं पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद नगर में व्याप्त बंदरों की समस्या को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज्यपाल ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आनंदीबेन पटेल ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजन अर्चना की और दीपक जलाया। पूजन मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी व देवेंद्र गोस्वामी ने कराया। सेवायतय गोस्वामियों ने राज्यपाल को ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, पुष्पमाला व प्रसाद दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें