फिरोजाबाद में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत हुआ है। लड़की के परिवार ने युवक की पीट-पीकर हत्या कर दी गई। रीति-रिवाज से शादी कराने का झांसा देकर युवक को गुरुग्राम से फिरोजाबाद बुलाया था। मुख्य आरोपी साला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
फिरोजाबाद में बेटी के दूसरे धर्म के युवक से शादी करने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार रात मोहल्ला छपरिया में आगरा निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। सांप्रदायिक तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने देर रात ही शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
वहीं, शुक्रवार तड़के रामगढ़ थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। दिन में पुलिस ने युवती के आरोपी पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
2 of 11
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या की आरोपी सास नगीना उर्फ नग्गो और साली मुस्कान को ट्रामा सेंटर में मेडिकल क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के खांड़ा, बरहन निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा ने करीब चार महीने पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र के छपरिया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय भोली उर्फ बिल्ली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उसे लेकर गुरुग्राम में रहने लगा और वहां हलवाई का काम करता था।
विज्ञापन
3 of 11
दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा की हत्या के बाद गांव खांड़ा में शोकाकुल परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को भोली के घरवालों ने साजिश के तहत सामाजिक तौर पर रीति-रिवाज से शादी कराने का झांसा देकर बृहस्पतिवार सुबह फिरोजाबाद बुला लिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे साले समीर ने जीजा देवेश को शराब पिलाई और घर से करीब 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान, दोस्त सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ के साथ मिलकर बेरहमी से पीटकर और नगीना के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद घर पर ताला लगाकर भाग निकले।
4 of 11
रामगढ़ के मोहल्ला छपरिया में स्थित आरोपी ससुरालियों के घर पर वारदात के बाद लटका ताला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवेश की पत्नी भोली पति को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। रात 8:30 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी समीर उर्फ अत्तू के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
5 of 11
दाऊजी उर्फ देवेश की हत्या के आरोपी ससुर बिलाल मोहम्मद का ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब पुलिस ने उसे घेरा तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली समीर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव को लात मारने और डांस करने की चर्चा
आरोपियों की बेरहमी और नफरत की ऐसी चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई दंग है। मोहल्ले के लोगों में चर्चा रही कि जब हत्या के बाद देवेश का शव बीच सड़क पर पड़ा था तब आरोपियों ने उस पर लातें मारीं और कथित तौर पर जश्न मनाते हुए डांस भी किया। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की।
विज्ञापन
7 of 11
प्रेम विवाह की खौफनाक सजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रातभर पुलिस ने साधी चुप्पी, सुबह मुठभेड़ के बाद दी जानकारी
फिरोजाबाद की बिलाल मस्जिद के सामने हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह बैकफुट पर नजर आया। मामला दो अलग-अलग संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण शहर में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका थी, जिसके चलते पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना के बाद से ही पूरी तरह चुप्पी साध ली।
8 of 11
घटना के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन मीडिया और आम जनता से घटना से जुड़ी हर जानकारी को छुपाया गया। यहां तक कि देर रात जब इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन उठाना तक बंद कर दिया। पूरी रात पुलिस ने अत्यधिक गोपनीयता बरतते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा कराया।
9 of 11
गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार सुबह जब हसमत नगर गड्ढा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी साले समीर उर्फ अत्तू के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, तब जाकर पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस पूरी वारदात और गिरफ्तारी का खुलासा किया।
10 of 11
चिता को मुखाग्नी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी समीर के मोबाइल से मिले धमकी के ऑडियो रिकॉर्ड
वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस और सर्विलांस टीम के हाथ साक्ष्य लगे हैं। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी साले समीर उर्फ अत्तू के मोबाइल को जब पुलिस ने खंगाला, तो उसमें से कई सनसनीखेज ऑडियो मिले हैं। इन ऑडियो में समीर सीधे तौर पर अपने जीजा देवेश को गैर मजहब में शादी करने को लेकर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।
देवेश शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि ये ऑडियो रिकॉर्ड उस समय की हैं जब देवेश और उसकी पत्नी गुरुग्राम में रह रहे थे। समीर इस रिश्ते के विरोध में लगातार देवेश को फोन कर रहा था। ऑडियो में आरोपी की आवाज और लहजा साफ तौर पर उसकी सोची-समझी खूनी साजिश को बयां कर रहा है।