फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले हुरियारों की टोली से मिले CM योगी, तस्वीरों में देखें लठामार होली का आनंद

Sun, 25 Feb 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
लठामार होली में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बरसाना की रंगीली गली में द्वापर की लीला एक बार फिर सजीव हो उठी। नंदगांव से कृष्ण के सखा राधारानी के गांव पहुंचे। हाथ में लाठियां लिए सजी धजी सखियों ने पहले हंसी ठिठोली की। 
विज्ञापन

2 of 6
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की बोली में वाद संवाद हुआ। लाठियों की तड़तड़ाहट के साथ ब्रज का अलौकिक उत्सव आनंदित करने लगा। अब हुरियारे भी अपने बचाव में ढाल का सहारा लेने लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले हुरियारिनों की मार से बचने के लिए पीली पोखर पर नंदगांव के हुरियारों ने अपनी पाग बांधी। पाग बांधने से पूर्व बरसाना के लोगों द्वारा भव्य सत्कार किया गया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर ने पीली पोखर पर जाकर कृष्ण स्वरूप पताका का पूजन किया। 

4 of 6
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्री जी मंदिर की ओर होली गाते हुए प्रस्थान किया। रंगीली गली में सजी-धजी हुरियारिनों ने प्रेम में सराबोर शब्दों से हास-परिहास के बाद लाठियां बरसाना शुरू कर दीं। लाठियों की मार से आनंद बरसने लगा और लाखों श्रद्धालु इस अलौकिक लीला के साक्षी बने। 
विज्ञापन

5 of 6
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की होली को भव्य बनाने के लिए आसमान से पुष्पवर्षा होती रही। हैलीकाप्टर से फूल बरसाए गए थे। कार्यक्रम स्थल के साथ राधारानी मंदिर के आसपास भी फूल बरसाए गए। जब मुख्यमंत्री रंगोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे तब आसमान से फूल बरसाए जा रहे थे। फूल बरसते देख लोगों ने भी खूब जयकारे लगाए। योगी योगी गूंजने लगा था पूरे मथुरा में।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में आयोजित रंगोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, रीता बहुगुणा और भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे थे। लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि ब्रज के विकास में प्रदेश सरकार दिलचस्पी दिखा रही है। यह पहली बार हुआ है जब होली समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें