बुधवार रात आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ब्रज में एक बार फिर आफत बनकर आई। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई जगह घरों की छत और दीवारें गिर गईं। टिन शेड उड़कर दूर जा गिरे। पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। कुदरत के कहर ने आगरा में 16, फिरोजाबाद में 6 और मथुरा में 4 जिंदगियां छीन लीं। ब्रज में अब तक मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन
2 of 7
टूटे बिजली के पोल
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में फरह के झुड़ावही गांव में बुधवार शाम आंधी के साथ बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई बहन और एक चचेरा भाई है। इसी गांव में पानी से भरी टंकी गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में डौकी के सुल्तानपुरा में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एत्मादपुर की समोगर ग्राम पंचायत में दीवार गिरने से 70 वर्षीय ठाकुर दास की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में 20 मकानों की दीवारें गिरी हैं। ताजगंज के महुआखेड़ा में दीवार गिरने से इसके मलबे के नीचे दबकर बाबू खां (55) और गौरी शंकर ( 75) की मौत हो गई। फतेहाबाद में चंबल नदी पर बना पेंटून पुल बह गया है।
4 of 7
गिरी टिन शेड
- फोटो : अमर उजाला
दीवार गिरने से फिरोजाबाद में लाइनपार के गांव वासुदेवपुर में 65 वर्षीय रघुवीर और नगला आसा में 13 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। मथुरा में फरह के झुड़ावही निवासी महेश और नरेश मजदूरी करते हैं। ये दोनों घर की महिलाओं के साथ मजदूरी करने गए थे। घर पर नरेश का बेटा करन (3), बेटी विशाखा (5) के साथ महेश का बेटा बिट्टू (4) थे। तीनों बच्चे एक कमरे में पलंग पर बैठकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
टूटा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कमरे की छत बच्चों पर गिर गई। आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर बच्चों को निकाला गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसी गांव में मकान की छत पर रखी पानी की टंकी आंधी में उड़कर अतर सिंह की पत्नी रेशम (70) के ऊपर गिर गई। रेशम की मौके पर ही मौत हो गई। आगरा में आंधी ने तबाही मचा दी। इस दौरान बारिश हुए और ओले भी गिरे। 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के प्रवेश द्वारों के दो गुलदस्ता पिलर गिर गए।आंबेडकर जयंती के लिए बनाया जा रहा भीमनगरी का मंच ढह गया। इसके पीछे बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एमजी रोड पर पेड़ की टहनी और पोल गिरने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। आटो में बैठी सवारियां बाल बाल बच गईं। शाहगंज स्थित सराय ख्वाजा मस्जिद की मीनार आंधी में ढह गई। इससे मस्जिद की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए। फिरोजाबाद में भी आंधी से जगह-जगह बिजली के पोल, होर्डिंग्स गिर गए। गांवों में छप्पर उड़ गए। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
बुधवार की रात 130 किमी की रफ्तार की आंधी ने आगरा, एटा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज में सैकड़ों बिजली के खंभे टूटकर सड़कों पर गिर गए। कई जगह ट्रांसफार्मर तक गिरने से इन जिलों में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल रही। गुरुवार दोपहर तक बिजली व्य़वस्था को सुचारु करने का काम होता रहा। बावजूद अभी ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।