फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द देश के सामने होगी नई शिक्षा नीति, भारत फिर से बनेगा विश्व गुरु: पोखरियाल

Mon, 24 Feb 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
एसआरके शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह के अवसर पर रमेश पोखरियाल ‘निशंक - फोटो : अमर उजाला
एसआरके शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि देश में जल्द ही नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति से भारत और भी सशक्त और समृद्धशाली बनेगा। भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा।
विज्ञापन

2 of 5
रमेश पोखरियाल ‘निशंक - फोटो : अमर उजाला
एसआरके कॉलेज परिसर स्थित सेठ माधव प्रसाद गोइंका स्टेडियम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. ‘निशंक’ ने कहा कि भारत वह देश है, जहां तक्षशिला जैसे शिक्षा के संस्थान रहे। पूरे विश्व से लोग यहां शिक्षा लेने आते थे। ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान की यह यात्रा फिर से शुरू की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
शताब्दी समारोह के अवसर पर रमेश पोखरियाल ‘निशंक - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की लीडरशिप की भूमिका में है। उन्होंने योग को विश्व के 191 देशों में पहुंचा दिया। हम विश्व बाजार नहीं विश्व परिवार की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 
 

4 of 5
एसआरके शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह के अवसर पर रमेश पोखरियाल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सामने जल्द नई शिक्षानीति होगी। नई शिक्षा नीति भारत केंद्रीत होगी। नवाचार और रोजगार युक्त होगी। ज्ञान, विज्ञान और अनुसंसाधन पर केंद्रित होगी। नई शिक्षा नीति मेक इन इंडिया, स्टार्टअप और स्किल इंडिया को बढ़ावा देगी। देश से प्रतिभाओं का पलायन रोका जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसआरके शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह के अवसर पर मंच पर मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
सवाल के अंदाज में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज अमेरिका से भारतीय प्रतिभाएं वापस आ जाएं तो वहां क्या बचेगा..? नई शिक्षा नीति में शिक्षा की गुणवत्ता पर इतना ध्यान दिया है कि आईएएस बनना तो आसान होगा, लेकिन शिक्षक बनना आसान नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें