फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग-नागिन का रोमांस: जिसने भी देखा यह दृश्य, लम्हों को मोबाइल में कैद किए बिना नहीं रह सका, देखिए तस्वीरें

Fri, 08 Jul 2022 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में नाग-नागिन के जोड़े को जिसने भी आलिंगन करते देखा, वो इन लम्हों को मेबाइल में कैद किए बिना नहीं रह सका। वैसे तो नाग या नागिन को देखकर लोगों में डर पैदा हो जाता है, लेकिन जब किसी खेत या खलियान में सांपों का जोड़ा एक-दूसरे के साथ मस्ती के मूड में हो, दो सांप आलिंगन कर रहे हों, तो यह रोमांचक दृश्य देखने का आपका भी मन करेगा। 

आगरा जिले के बुडेरा गांव में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। सांपों के जोड़े को मस्ती करता देख खेत में रखवाली कर रहे किसान अपने खेतों की रखवाली को छोड़कर नाग-नागिन का रोमांस देखने लगे। सांपों का यह जोड़ा कभी एक-दूसरे को जमीन पर गिरा देता था, तो कभी हवा में उछलकर मस्ती कर रहा था। इस दृश्य को देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में मौजूद किसी ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
बुडेरा गांव में नाग-नागिन के जोड़े को आलिंगन करता देख लोगों की भीड़ काफ़ी तादाद में खेत पर जुट गई। इन दिनों खेतों में तमाम तरह की फसलों का काम चल रहा है, लेकिन नाग-नागिन के जोड़े का खेल देखने के लिए किसान कुछ देर तक अपना काम भी भूल गए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
लोग सांपों को एक साथ आलिंगन करते देख हैरान हो रहे। नाग-नागिन का यह जोड़ा करीब आधे घंटे तक खेत में प्रेमालाप करता रहा। स्थनीय ग्रामीण महेश ने बताया कि नाग-नागिन का जोड़ा दिखना शुभ माना जाता है। गांवों में लोग इसे खुशहाली का प्रतीक मानते हैं। महेश ने ये भी बताया आलिंगन के दौरान नाग-नागिन का जोड़ा दो से तीन फीट तक हवा में उछलता हुआ नजर आया।

4 of 5
नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
 मान्यता है कि नाग-नागिन का मिलन होता है, तो अच्छी बारिश होती है। बुडेरा गांव के लोगों ने जब इस जोड़े को मस्ती करते देखा, तो अच्छी बारिश का संकेत मिलने से ग्रामीण खुश हो उठे सापों का जोड़ा करीब आधा घंटे तक खेत में रहा जिसके बाद वह जोड़ा खेत में विलुप्त हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

कुछ ग्रामीणों ने सांपों के जोड़े को मारना चाहा

सांपों के जोड़े को देख कुछ ग्रामीणों ने उसे मारने के लिए प्लान बना लिया। लेकिन गांव में है कुछ समझदार बुजुर्ग ग्रामीणों ने उन्हें मारने से इनकार कर दिया ग्रामीणों का कहना था कि यह गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम भी दे सकते हैं लेकिन बुजुर्ग ग्रामीणों ने उन्हें सांपों के जोड़े को मारने के लिए मना कर दिया ग्रामीणों का कहना था नाग नागिन के जोड़े और सर शुभ संकेत देते हैं ना की किसी को हानि पहुंचाते मारने का प्लान बना रहे कुछ ग्रामीणों ने भी फिर नाग नागिन के डांस का भरपूर आनंद उठाया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें