आगरा के फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। हत्यारोपी पति आकाश फ्लैट खाली कराने के बहाने चेतन लेकर आया था। उसके साथ चेतन का दोस्त अनवर भी आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दोनों आरोपी रितिका की हत्या के बाद से फरार थे। इन आरोपियों से हत्यारोपी आकाश और मृतका रितिका के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल में रितिका की कुछ तस्वीरें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई कराई जाएगी।
ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट में रहने वाली ब्लॉगर रितिका सिंह की 24 जून को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रितिका के पति आकाश गौतम को दो महिलाओं सहित जेल भेजा था। टूंडला निवासी चेतन और अनवर मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।