आगरा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। दो दोस्तों की खून से लथपथ लाश देख लोग की रूह कांप गई। वारदात से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। थाने के बाहर शव रख हंगामा किया।
आगरा के गांव अरदाया (अछनेरा) निवासी दो दोस्त कृष्णपाल उर्फ केपी (35) और नेत्रपाल (38) की हत्या कर दी गई। दोनों रविवार रात को घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। सोमवार सुबह गांव पुरामना में धनाैली नहर के किनारे खेतों में उनके शव पड़े मिले। हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। पुलिस ने घटनास्थल से पानी के गिलास, पाउच, एक कारतूस, एक मृतक की बाइक बरामद की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 1 घंटे थाना अछनेरा के बाहर शव रखकर हंगामा किया। भरतपुर मार्ग पर जाम भी लगाया। पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
2 of 11
आगरा डबल मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव अरदाया निवासी कृष्णपाल सिंह और नेत्रपाल रविवार रात 8 बजे घर से निकले थे। मृतक कृष्ण पाल (केपी) के भाई अजय पाल ने बताया कि छोटा भाई घर के पास स्थित प्लॉट पर लगी सबमर्सिबल पंप बंद करने गया था। प्लॉट के पास ही उसके दोस्त नेत्रपाल का घर है। बाद में केपी अपनी बाइक से बिना किसी को बताए नेत्रपाल के साथ चला गया। 1 घंटे बाद उन्हें काॅल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुए। बाद में मोबाइल बंद हो गए।
विज्ञापन
3 of 11
आगरा डबल मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह तकरीबन 8 बजे गांव पुरामना में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों को धनाैली नहर के किनारे कृष्णकांत का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर थाना किरावली पुलिस पहुंची। 30 मीटर की दूरी पर ही धनौली माइनर के पास नेत्रपाल का शव पड़ा हुआ हुआ था। दोनों की हत्या के बाद शवों को घास से छिपाने की कोशिश की गई। उनके हाथ पैर भी बांधे गए थे।
4 of 11
आगरा में डबल मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन आ गए। पुलिस शवों को ले जाने लगी। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वह शवों को थाना अछनेरा के पास चौराहे पर ले आए। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा, एसडीएम किरावली नीलम तिवारी, एसीपी अछनेरा गौरव सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया। इस पर ही 1 घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
5 of 11
परिजनों से बात करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में मृतक कृष्णपाल के भाई अजयपाल ने अज्ञात के खिलाफ थाना किरावली में तहरीर दी है। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर केपी की अपाचे बाइक पड़ी हुई मिली जिसे किरावली पुलिस थाने ले आई। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की आशंका है। खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
6 of 11
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं कृष्णपाल के पिता
मृतक कृष्णपाल उर्फ केपी के पिता लालाराम ने बताया कि वह राजस्थान में सिंचाई विभाग में एई के पद पर कार्यरत थे। भरतपुर से 31 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा अजयपाल और छोटा कृष्णपाल था, दोनों खेती कर अपने घर का खर्च चला रहे थे। पिता ने कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृतक नेत्रपाल के छोटे भाई गयाप्रसाद ने बताया है कि वे चार भाई थे। नेत्रपाल तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। उसपर थाना अछनेरा में 3 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
7 of 11
आगरा में डबल मर्डर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नजदीकी पर शक की सुई, मोबाइल नहीं मिले
दोहरे हत्याकांड से गांव अरदाया में दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने रंजिश से इन्कार किया है। हत्या किसने और क्यों की? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगी हैं। आशंका है कि नेत्रपाल और कृष्णपाल को फोन करके बुलाया गया। उन्हें नहर किनारे ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के बाहर रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसमें दोनों साथ जाते नजर आए हैं। इसके बाद गांव से बाहर जाने के रास्ते के फुटेज नहीं मिले। गांव अरदाया निवासी कृष्णपाल सिंह और नेत्रपाल एक साथ घर से निकले थे।
8 of 11
मृतकों के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन ने बताया कि नेत्रपाल को घर के पास लगी सबमर्सिबल पंप बंद करना था। मगर, वो पंप बंद करने नहीं पहुंच पाया। दोनों एक साथ चले गए। कृष्णपाल को बड़े भाई अजयपाल ने करीब 9:15 बजे फोन किया। मगर, उसने फोन रिसीव नहीं किया। इससे आशंका है कि उनकी घर से निकलने के बाद ही हत्या कर दी गई। नहर किनारे शवों को फेंकने के साथ ही घास से छिपाने की कोशिश की गई थी, जिससे किसी को पता नहीं चल सके। मगर, खेतों पर काम करने गए लोगों को पता चल गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे किसी नजदीकी का हाथ है। दोनों दोस्तों को पहले फोन करके बुलाया गया। हत्या करने के बाद शव फेंक दिए गए। उनके मोबाइल नहीं मिले हैं। पुलिस तलाश में लगी हुई है।
9 of 11
घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
कृष्णपाल उर्फ केपी की शादी वर्ष 2018 में नीतू के साथ हुई थी। केपी की तीन बेटियां हैं, जिनमें वंशिका(6), सृष्टि (4) और युवी (2) शामिल हैं। केपी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बड़े भाई अजयपाल के साथ खेती करता था। इसी से भरण-पोषण कर रहा था। नेत्रपाल की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी शादी आठ वर्ष पूर्व सुमन के साथ हुई थी। नेत्रपाल का छह साल का बेटा यश और चार साल बेटी सुरभि है। नेत्रपाल की मौत की खबर से पत्नी सुमन बेसुध हो गई है।
10 of 11
घटना के बाद जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी नहीं हुई ऐसी घटना
गांव के संजय सिंह ने बताया कि आज तक गांव में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। घटना से ग्रामवासी हैरान हैं। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
दोनों दोस्तों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चर्चा में रहते थे दोनों दोस्त
कृष्णपाल और नेत्रपाल गहरे दोस्त थे। बचपन से ही एक साथ रहते थे। दोनों साथ ही खेत पर काम करने जाते थे। इसके बाद साथ आते थे। शाम को रोजाना टहलने के लिए जाते थे। दोनों के घर नहीं आने पर परिजन एक-दूसरे पर फोन करके ही जानकारी लेते थे। दोनों अपनी दोस्ती के लिए क्षेत्र में चर्चा में रहते थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के खेतों में तलाशी ली। मगर, कोई हथियार नहीं मिला। वहीं किरावली के गांव से लेकर घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। इनसे कुछ जानकारी हाथ लगी हैं। इन पर टीम पड़ताल में लगी हुई है।