फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: फिरोजाबाद में मासूम समेत दो की मौत, कई मकान गिरे, पुलिसकर्मी समेत 10 से अधिक घायल

Thu, 22 Sep 2022 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के दौरान हुए कई हादसे - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले में बारिश ने कहर बरपाया है। अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के दौरान हुए हादसों में एक मासूम और ग्रामीण की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। शिकोहाबाद के बंशी नगर में गुरुवार को बारिश के दौरान पुराना मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में सात साल के बालक की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हुए हैं। जसराना के गांव नगला गवे में अलसुबह दीवार गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। फरिहा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कन्या प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि स्कूल बंद था, अन्यथा हादसा हो सकता था। अवागढ़ रोड पर एक मकान गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।

टूंडला क्षेत्र के गांव नगला सदा में भी दीवार गिरने से हादसा हुआ, जिसमें बुजुर्ग समेत दो घायल हो गए। भारी वर्षा के कारण गांव चुलाहवली स्थित पोखर ओवर फ्लो होने के कारण उसके किनारे स्थित मकान गिरने की स्थिति में आ गए। इसकी जानकारी पर लेखपाल और ब्लॉक कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को मकान खाली करने को कहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
मासूम शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद के बंशी नगर में गुरुवार की सुबह सुनील का पुराना मकान धराशायी हो गया। जिसके मलबे में परिवार के लोग दब गए। सुनील के छह वर्षीय पुत्र शिवम की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
जसराना में मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
जसराना के गांव नगला गवे निवासी ईशाक अली (57) पुत्र असगर अली अपने पुत्र जाहिद अली (13) के साथ घर के बाहर बने छप्पर में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह चार बजे तेज बरसात के चलते दीवार गिर गई। मलबे में दबकर जहां ईशाक अली की मौके पर ही मौत हो गई, उसका पुत्र जाहिद अली घायल हो गया। 

4 of 6
तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मलबे में दबे अधेड़ को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक राजपूत, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह एवं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही।
 
विज्ञापन

5 of 6
दीवार गिरने से बुजुर्ग और बालक घायल हुआ - फोटो : अमर उजाला
टूंडला के गांव नगला सदा में मकान की दीवार दुकान पर गिरने से दुकान में बैठे 65 वर्षीय तोड़ी सिंह और सात वर्षीय अर्पित पुत्र योगेश मलबे के नीचे दब गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश के दौरान दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव समय में मकान गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। कस्बा पाढ़म के मोहल्ला मिरखेल निवासी गोवर्धन का मकान भी गिर गया। जसराना तहसील के गांव जेडा में बिजली गिरने से मुकेश कुमार की भैंस मर गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें