आगरा समेत आसपास के जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है, जिससे शहरों में सैलाब जैसे हालात हो गए हैं। सड़कों पर जलभराव हो गया है। मकानों, दुकानों और सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया है। फिरोजाबाद, कासगंज और एटा जिलों में बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आगरा के कई स्कूलों ने रेनी-डे घोषित छुट्टी कर दी है। बीते 24 घंटों में 48 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसका असर प्रख्यात राम बरात और जनकपुरी महोत्सव पर भी देखने को मिला है।
ताजनगरी में मंगलवार को पांच घंटे और बुधवार सुबह और रात में झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी की छुट्टी कर दी, लेकिन रातभर बारिश न थमने के कारण गुरुवार की सुबह जलभराव लोगों के आफत बन गया। बारिश के कारण तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इस वजह से आगरा श्रीनगर और कटरा जैसे शहरों से ज्यादा ठंडा रहा। इन दोनों शहरों का दिन का तापमान आगरा से ज्यादा रहा। श्रीनगर में तापमान 29.3 और कटरा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आगरा का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
2 of 8
आगरा में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार रात 10 बजे से आधे घंटे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के बीच श्रीराम की बरात निकली। इसके बाद रात 12 बजे से दोबारा बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। इसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन
3 of 8
आगरा में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से लगातार बारिश होने से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कमला नगर, ब्लकेश्वर, यमुनापार, बिजलीघर, दयालबाग, जनकपुरी क्षेत्र, आईएसबीटी, लोहामंडी, बोदला सिकंदरा में सड़कें पानी से लबालब हो गईं।
4 of 8
फिरोजाबाद के उर्दू नगर के घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में भारी बारिश के कारण गली-मोहल्ले ताल तलैया बन गए। घरों में भी पानी भर गया। घरेलू सामान पानी में उतरता नजर आया। उर्दू नगर में तो सैलाब जैसे हालात हो गए। जलभराव के कारण नाली की गंदगी घरों में घुस गई।
विज्ञापन
5 of 8
फिरोजाबाद में कच्चा मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बारिश के दौरान कई जगह कच्चे मकान धराशायी हो गए। फरिहा में कन्या प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। अवागढ़ रोड पर एक मकान गिरने से कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
6 of 8
बारिश से धान की फसल चौपट
- फोटो : अमर उजाला
एटा के अवागढ़ में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे क्षेत्र की धान की फसल जलमग्न होकर चौपट हो गई है। वहीं 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी है। ग्राम मंडपूरा में बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
7 of 8
कासगंज में भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले भर में रातभर जबरदस्त बारिश हुई। जिससे पूरे शहर में गली-मोहल्ले, बाजार में पानी भर गया। बारिश इतनी अधिक हुई कि जिन इलाकों में पहले कभी पानी नहीं भरता था, उन इलाकों में भी जलभराव हो गया।
कासगंज में दुकानों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के मुताबिक 25-30 साल में ऐसी बारिश नहीं देखी गई है। सुबह लोग अपने दुकानों प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और भींगा सामान देख कर हक्के बक्के रह गए। खेतों में भी फसलों को क्षति हुई है।