फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर दूर होगी ये परेशानी, टर्न स्टाइल गेट से आसानी से मिलेगी प्रवेश

Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर आए दिन खराब होने वाले टर्न स्टाइल गेट की निगरानी के लिए स्पेशल टीम जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता वसंत कुमार स्वर्णकार ने इसके लिए गेट लगाने वाली गोदरेज कंपनी को पत्र लिखा है। ये टीम पर्यटन सीजन खत्म होने तक तैनात रहेगी। सर्वर ठप होने से टर्न स्टाइल गेट बंद होने की समस्या बताई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
बीते रविवार ताजमहल पश्चिमी गेट के तीन टर्न स्टाइल गेट आधा घंटे से अधिक समय के लिए बंद हो गए। इससे यहां स्थिति बिगड़ गई। पर्यटकों ने खूब हंगामा भी किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
स्मारक में प्रवेश के लिए बहुत इंतजार करना पड़ा। इससे पहले भी पूर्वी और पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल गेट खराब हो चुके हैं। तब भी पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

4 of 5
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि सर्वर ठप होने से बार-बार टर्न स्टाइल गेट खराब हो रहे हैं। टर्न स्टाइल गेट और इसका पूरा सिस्टम गोदरेज कंपनी ने लगाया है। इसको लेकर अधीक्षण पुरातत्वविद ने कंपनी को पत्र लिखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
15 जनवरी तक यहां स्पेशल टीम तैनात करने के लिए कहा है। ताकि यदि कोई अड़चन आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जा सके। बता दें कि पर्यटन सीजन में हर रोज 20 हजार से अधिक पर्यटक ताज का दीदार करने आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को इनकी संख्या और भी ज्यादा हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें