प्रभु यीशु के जन्मदिन से पहले ताजनगरी के बाजार गुलजार हो रहे हैं। सेंटा क्लॉज मास्क, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस स्टार, बेबी डॉल केक आदि से बाजार गुलजार होने लगा है। सदर बाजार, शाह मार्केट, कमला नगर, संजय प्लेस, लुहार गली आदि गिफ्ट गैलरियों और पुरानी गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
2 of 6
सेंटा क्लॉज मास्क
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को सेंटा क्लॉज के परिधान काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी बिक्री भी काफी हो रही है। इस बार सेंटा क्लॉज का मुखौटा भी बच्चों को काफी पसंद आ रहा है। सेंटा क्लॉज के स्टीकर, क्रिसमस मिक्स सेट और रंग बिरंगे स्टार भी यीशु भक्तों को काफी लुभा रहे हैं। खंदारी में गिफ्ट गैलरी के संचालक मनोज वर्मा का कहना है कि इस बार क्रिसमस की शुरुआत काफी अच्छी दिख रही है। इसे देखते हुए बाजार के इस सीजन में अच्छे जाने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
3 of 6
गिफ्ट गैलरी
- फोटो : अमर उजाला
इन कीमतों में मिल रहे क्रिसमस के उपहार
- सेंटा क्लाज परिधान: 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक
- सेंटा मास्क: 100 से लेकर 400 रुपये तक
- क्रिसमिस ट्री: 50 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक
- क्रिसमस केक: 200 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक
- सेंटा स्टीकर: 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक
- सेंटा स्टार: 40 रुपये से लेकर 200 रुपये तक
4 of 6
सेंटा क्लॉज मास्क
- फोटो : अमर उजाला
सेंटा मास्क के मुखौटे बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस बार बैटरी द्वारा संचालित सेंटा मास्क भी बाजार में दिखाई दे रहे हैं। बड़े लोग भी मास्क पहनकर ही इस बार प्रभु यीशु का जन्मदिन बनाएंगे। इसके लिए बड़े भी अपने तरीके से सेंटा क्लॉज मास्क खरीद रहे हैं। इसी में मास्क के साथ सेंटा क्लॉज के पूरे परिधानों की बिक्री भी काफी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 6
उपहारों से सजी दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
गिफ्ट गैलरियों में इन दिनों रंग बिरंगी क्रिसमस स्टार स्टिक की बहार है। इस स्टार स्टिक में सफेद रंग की छड़ी में लाल, नीले, गुलाबी, बैंगनी आदि रंगों के नग क्रिसमस स्टार स्टिक में चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ अन्य कई आकार की छड़ियों में सबसे ऊपर यीशु मसीह का लगा स्टीकर भी छड़ी को काफी खूबसूरत बना रहा है।
केक पर बैठकर यीशु के जन्मदिन की खुशियां बनाती बेबी डॉल बच्चियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस केक में कई तरह की कलाकारी भी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कई तरह के ऐसे केक भी तैयार किए जा रहे हैं, जो प्रभु यीशु के जन्म से लेकर दुनिया में उनके द्वारा दिए गए संदेशों को प्रदर्शित करेंगे।