आगरा के पिनाहट में मगरमच्छ वन विभाग के पिंजड़े में फंस गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वन विभाग का अमला सूचना पर पहुंचा। बताया गया कि मगरमच्छ को चंबल नदीं में छोड़ा जाएगा।
मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में थोड़ी राहत है, लेकिन अभी भी तालाब में तीन और मगरमच्छ होने की सूचना है। इसकी दहशत ग्रामीणों में अभी भी बरकरार है। वे तालाब के पास जाने से आज भी डरते हैं।