आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेशीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। मेजबान आगरा मंडल की टीमों ने अंडर-19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग, अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में खिताबी जीत दर्ज की।
अंडर-14 वर्ष बालिका वर्ग में मेरठ मंडल की टीम विजेता और आगरा मंडल उप विजेता रहा।
विज्ञापन
2 of 5
बास्केटबाल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग के फाइनल में आगरा ने मेरठ को 33-17 के अंतर से, बालिका वर्ग में आगरा ने प्रयागराज को 47-18 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
3 of 5
बास्केटबाल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में आगरा ने गोरखपुर को 26-8 से परास्त किया। बालिका वर्ग में मेरठ ने आगरा को 40-9 के अंतर से पराजित किया।
4 of 5
बास्केटबाल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
जीत के जश्न में खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। स्टेडियम में ही डांस किया। खिलाड़ियों का रोचक अंदाज लोगों को बहुत भाया।
बास्केटबाल के छात्र-छात्राओं दोनों के खिलाड़ियों ने जीन के बाद जमकर मस्ती की।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जेडी अरविंद कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, डीआईओएस रवींद्र सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अनिल वशिष्ठ, एडीआईओएस सुभाष गौतम, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. चतुर सिंह, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।