सर्दी के साथ अब कोहरे का प्रकोप भी नजर आ रहा है। शनिवार को ब्रज के विभिन्न जिलों में कोहरे की चादर छाई रही। इसके चलते दृश्यता शून्य रही। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चालकों को दिन में भी लाइट ऑन कर वाहन चलाने पड़े। कार्यालय व अन्य कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।