ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के आदेश विकास प्राधिकरण को दिए हैं। इसके बाद इस परधि में आने वाले लोग परेशान हैं। रविवार को इनके हाथों में पोस्टर और चेहरों पर आक्रोश दिखा। नारा था हमारा रोजगार, हमारा अधिकार है। हमारी रोजी रोटी न छीनो... हमारे भी परिवार हैं। ये नजारा था पुरानी मंडी चौराहे का। जहां रोजगार उजड़ने से आक्रोशित व्यापारी मंत्री आवास कूंच के लिए एकत्र हुए थे। पुरानी मंडी पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए पैदल जुलूस निकाला। फिर बाइक रैली से केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री आवास पर पहुंचे। ज्ञापन सौंपते हुए करीब 30 हजार से अधिक परिवारों की आजीविका बचाने की गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
बंद रहे बाजार
रोजगार बचाने के लिए रविवार को ताजमहल के आस-पास सभी बाजार बंद रहे। दोपहर 12 बजे तक कोई दुकान नहीं खुली। व्यापारियों की संघर्ष समिति ताजगंज डेवलपमेंट फाउडेंशन के नेतृत्व में सैंकड़ों लोग जुलूस के रूप में पहले पुरानी मंडी चौराहा पर इकठ्ठा हुए। फिर बाइक रैली करते हुए साकेत कॉलोनी स्थित केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल आवास पहुंचे। जहां, मंत्री से मुलाकात के लिए उन्हें एक घंटे घर के बाहर धूप में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 8
पुराना मंड़ी चौराहे पर जमा हुए कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
फाउडेंशन के अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि ज्ञापन देकर मंत्री से दो मांगे रखी थीं। एक उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने के लिए सरकारी वकील मुहैया कराया जाए, दूसरी एडीए से दुकानें बंद करने के लिए मोहलत दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि सरकार के खिलाफ वकील उपलब्ध कराने से मंत्री ने इनकार कर दिया है। वहीं, एडीए से समय अवधि बढ़वाने के संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया है। वहां, मौजूद एमएलसी विजय शिवहर ने व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ से फोन पर वार्ता की। बीच का रास्ता निकालने की बात कही। इस दौरान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान, रमेश वाधवा, ताहिरुद्दीन ताहिर, सचिन बंसल, इब्राहिम हुसैन जैदी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 8
आक्रोशित ताजगंज के कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
कहां जाएंगे स्कूल के बच्चे
स्कूल संचालक आयुष गुप्ता ने कहा कि ताजमहल से 120 मीटर पर मेरा स्कूल संचालित है। 1966 में स्कूल खुला था। उसमें बच्चे पढ़ते हैं। एडीए ने स्कूल व दुकानें बंद करने का नोटिस दिया है। ऐसे में बच्चे कहां जाएंगे। तीन पीढ़ियों से यहां रोजगार कर रहे हैं। जिस दिन से आदेश आया है, पूरा परिवार परेशान है।
4 of 8
एमएलसी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट में ही लगाएंगे गुहार
होटल संचालक सिद्धार्थ अरोरा ने बताया कि 'मैं 1980 से यहां होटल चला रहा हूं। पहले यहां सिनेमा हॉल था। करोड़ों रुपये का निवेश है। प्रोपर्टी बनाई है, एक झटके में सब खत्म होने जैसा लग रहा है। सुप्रीम कोर्ट ही जाएंगे। वहीं गुहार लगाएंगे। हमारा रोजगार नहीं उजाड़ा जाए। कोरोना में पहले ही आर्थिक रूप से नुकसान हो चुका है।'
विज्ञापन
5 of 8
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ एक पक्ष की सुनी गई बात
एंपोरियम संचालक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि एडीए ने नोटिस जारी दिया है। एक झटके में 30 साल पुराना रोजगार उजड़ रहा है। अदालत ने एक पक्ष की सुनवाई की, हमारा पक्ष ही नहीं सुना। अदालत को प्रभावित लोगों की बात भी सुननी चाहिए। नेता और अधिकारी कोई मदद नहीं कर रहे। ऐसे में हम कहां जाएं, क्या करें। बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन
6 of 8
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
पीढ़ियों से चल रहा है कारोबार
जूता व्यवसायी आरिफ तैमूरी ने बताया कि 'हमारा काम कोई नया नहीं है। यहां हम पीढ़ियों से कारोबार कर रहे हैं। मैं तीसरी पीढ़ी हूं। हजारों परिवार पल रहे हैं। सरकार रोजगार नहीं दे पा रही, जो जैसे तैसे कर रहे हैं उन्हें अदालत के आदेश से उजड़ना पड़ेगा। कुछ समझ नहीं आता क्या करें। जहां तक होगा हमसे हक के लिए संघर्ष करेंगे।'
विज्ञापन
7 of 8
ताजगंज में दुकाने रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
अदालत से छुपाए गए हैं तथ्य
ताजगंज डवलपमेंट फाउडेंशन के अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि 'जो 71 दुकानदार सुप्रीम कोर्ट गए थे, उन्होंने अदालत से कुछ तथ्य छिपाए हैं। शाहजहां के समय से ताजमहल के आसपास बाजार संचालित हैं। व्यावसायिक गतिविधियों पर पहले से कोई रोक नहीं थी। कोर कमेटी बनाई है। दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे।'
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी के नेतृत्व में रविवार दोपहर व्यावसायिक गतिविधियां बंद होने से प्रभावित लोगों से सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। जिलाध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि मामले से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया है। प्रभावित लोगों की आजीविका के लिए सपा इस मुद्दे को विधानसभा सदन में उठाएगी। प्रभावित लोगों के लिए सरकार से रोजगार की मांग करेगी। प्रतिनिधमंडल में धर्मेंद्र यादव, गौरव यादव आदि शामिल थे।