दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने के लिए पूरी दुनिया के पर्यटक खिंचे चले आते हैं, लेकिन वे यहां कई खतरों से अंजान हैं। ताजमहल में मंगलवार को फ्रांस की दो महिला पर्यटकों को बंदरों ने काट लिया। इसी तरह ताजमहल का दीदार करने के दौरान पर्यटक कई अन्य खतराें से भी घिरे रहते हैं। आइए जानें उन खतरों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल में ख्ातरा
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सुबह और शाम को बंदरों के झुंड पहुंचते हैं। दशहरा घाट से बंदरों का झुंड यमुना किनारे चमेली फर्श तक पहुंचता है और उसके बाद वह वाटर कूलर और मस्जिद के टैंक पर पहुंचते हैं। ताज के वाटर चैनल में पानी से अठखेलियां करने के दौरान लगातार पर्यटकों के लिए खतरा बने हुए हैं। इंदौर के बच्चों पर भी वह हमला चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल में ख्ातरा
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार के समय बंदरों के अलावा सांड़, कुत्तों का भी खतरा है। ताजमहल की दोनों पार्किंग शिल्पग्राम और अमरूद टीला से लेकर प्रवेश द्वार तक सांड़ और कुत्तों का आतंक है। पूर्वी गेट पर आवारा पशुओं का आतंक कई साल से बरकरार है। पाठक प्रेस से लेकर ताज नेचर वॉक के गेट तक सांड़ और कुत्ते पर्यटकों को घायल कर चुके हैं।
4 of 6
ताजमहल में ख्ातरा
- फोटो : अमर उजाला
इजराइल के प्रधानमंत्री हों या कनाडा के, रूस के राष्ट्रपति हों या फिलीपींस के, वीवीआईपी मेहमानों के सामने भी सांड़ और कुत्तों ने खूब जगहंसाई कराई है। पूर्वी गेट पर काफिले के सामने आवारा जानवरों के आने से सुरक्षाकर्मियों के सामनेअसहज स्थिति बन चुकी है।नगर निगम इस पर कोई कार्रवाई ही नहीं करता है।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल में ख्ातरा
- फोटो : अमर उजाला
ताज में बंदरों का उत्पात बढ़ने पर 500 बंदरों की नसबंदी कर उन्हें कीठम भेजने की योजना बनी थी। यहां वानर वाटिका बनाकर बंदरों को शिफ्ट करना था, लेकिन न तो ताज से और न ही मेडिकल कालेज से बंदर पकड़े जा सके। एडीए ने वाइल्ड लाइफ एसओएस को ढाई करोड़ रुपये बंदर पकड़ने के लिए दिए थे, लेकिन एसओएस ने बंदर पकड़े ही नहीं।
मंगलवार सुबह ताजमहल में फ्रांसीसी पर्यटकों का दल जब इसकी सुंदरता में खोया हुआ था, तभी अचानक 15 बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सेंट्रल टैंक से आगे फोटोग्राफी में तल्लीन फ्रांसीसी पर्यटक अचानक हुए हमले से गिर गए। इनमें से दो महिला पर्यटकों 38 वर्षीय टीकू और 32 वर्षीय फॉसर्ड जख्मी हो गए।