ईद उल जुहा (बकरीद) पर ताजमहल की शाही मस्जिद में सुबह 8.45 बजे नमाज अदा की जाएगी। इस वजह से ताजमहल 12 अगस्त सोमवार को सुबह तीन घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रहेगा। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि 12 अगस्त को ईद पर सुबह 7 से दस बजे तक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर नमाज अदा करते लोग (फाइल फोटो)
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि नमाजियों से चेकिंग में असुविधा से बचने के लिए पॉलीथिन, धारदार, नुकीले सामान, पेंचकस, चाकू, माचिस तथा खाद्य पदार्थ न लाने को कहा है। ताज के बाहर पश्चिमी गेट पर फतेहपुर मस्जिद में सुबह 9 बजे और पूर्वी गेट पर संदली मस्जिद में 9.15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर तीन घंटे नि:शुल्क प्रवेश के कारण टूर आपरेटरों ने पर्यटकों की आइटिनरी बनाई है, उसमें ताज सुबह सूर्योदय से दस बजे तक दिखाने का समय तय किया है। दरअसल, ताज पर भारतीय पर्यटकों का प्रवेश टिकट 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये है। मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट है। ऐसे में भारतीय पर्यटकों को 250 और विदेशी पर्यटकों को 1300 रुपये बच जाएंगे।
4 of 5
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी
ताजमहल पर इस वीकएंड भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दरअसल, दस अगस्त को दूसरा शनिवार है तो अगले दिन रविवार और सोमवार को बकरीद का अवकाश है। सुरक्षा के लिए भी ताज पर जवान चाक चौबंद हैं।
दिल्ली-एनसीआर और 300-500 किमी परिधि के पर्यटकों के लिए आगरा और मथुरा तीन दिन में घूमने का अच्छा मौका है। यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ा होने के कारण तीन दिन पर्यटकों का सैलाब उमड़ने के आसार हैं।