ताजमहल पर टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से बचने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया और आसान कर दिया है। विभाग की ओर से एक क्यू आर कोड जारी किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक इसे स्कैन कर अपने मोबाइल में प्रवेश टिकट अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें घंटों लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी। यह क्यू आर कोड ताज महल के प्रवेश गेट के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं। होटल और टूर एंड ट्रेवल कंपनियों के दफ्तरों में भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि पर्यटकों को परेशानी होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : Self
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत स्वर्णकार के अनुसार, विश्व धरोहर स्मारकों में शुमार ताजमहल पर नई पहल की गई है। पश्चिमी और पूर्वी गेट पर जगह-जगह स्कैन और भुगतान नामक क्यू आर कोड लगाए गए हैं। इसकी मदद से तत्काल कुछ ही मिनटों में टिकट बुक कर सकेंगे। जैसे ही पर्यटक अपने मोबाइल फोन से क्यू आर कोड को स्कैन करेंगे क्यू आर कोड से जुड़ा लिंक उन्हें सीधे ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम से जोड़ देगा। इस प्रक्रिया से पर्यटक के समय की भी बचत होगी। शहर के सभी होटलों और टूर और ट्रेवल कंपनियों को भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि पर्यटक होटल से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकें।
4 of 5
tajmahal
- फोटो : social media
पर्यटन सीजन शुरू होते ही ताजमहल निहारने वालों का ग्राफ बढ़ गया है। दिवाली के बाद से हर दिन 30 हजार से अधिक पर्यटक संगमरमरी स्मारक के दीदार को आ रहे हैं। बढ़ते पर्यटकों को संभालने में एएसआई नाकाम है और अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। इससे पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश के लिए लाइन में लगे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी टिकट न मिलने पर आए दिन हंगामा भी हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए टिकट खिड़की को 120 फुट दूर करने का 60 दिन पहले निर्णय हुआ था, जिसे अब तक अमल में नहीं लाया जा सका है।