रात में संगमरमरी ताजमहल निहारने के लिए अब पांच दिवसीय चांदनी रातों का इंतजार नहीं करना होगा। हर रात ताज का दीदार किया जा सकता है। वह भी सिर्फ 20 रुपये में। इसके लिए महताब बाग में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्लेटफार्म तैयार होने के बाद अब पाथवे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां से ताज के साये में सूर्योदय भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
2 of 6
महताब बाग के गेट से नदी किनारे तक पाथ-वे का निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने की दृष्टि से यमुनापार स्थित महताब बाग और यमुना नदी के बीच में ताज नाइट व्यू प्वाइंट विकसित किया गया है। संगमरमरी स्मारक के ठीक पीछे लाल पत्थर का प्लेटफार्म तैयार किया गया है। महताब बाग के गेट से नदी किनारे तक पाथ-वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 15 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
महताब बाग से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इस स्थान से हर रोज तीन घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को ताज का दीदार किया जा सकेगा। सूर्योदय और सूर्यास्त के साथ ही रात में भी ताज देख सकेंगे। हालांकि पूर्णिमा की जिन पांच रातों के लिए ताजमहल खुलता है, उन रातों को ताज नाइट व्यू प्वाइंट से रात 12 बजे तक स्मारक निहारा जा सकेगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
4 of 6
शरद पूर्णिमा पर ताजमहल का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक चांदनी रात में ताजमहल रात्रि दर्शन के लिए खुलता है। पर्यटक स्मारक में रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म तक ही जा सकते हैं। यहीं से संगमरमरी स्मारक का दीदार करते हैं। मुख्य गुंबद से रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म की दूरी 300 मीटर है। इसकी टिकट दर देशी पर्यटकों के लिए 510 रुपये और विदेशी के 750 रुपये है। जबकि महताब बाग में जो ताज नाइट व्यू प्वाइंट विकसित किया गया है, उसकी ताज के बाउंड्री से दूरी भी 300 मीटर ही है। जबकि इसकी टिकट दर देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए सिर्फ 20 रुपये ही होगी।
विज्ञापन
5 of 6
tajmahal
- फोटो : tajmahal
देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए एक ही टिकट रखी गई है। ताज नाइट व्यू प्वाइंट के प्रवेश गेट पर ही अस्थायी टिकट विंडो बनाई गई है। पर्यटक मौके से ही टिकट खरीद सकते हैं। यहां ताज की तरह से एक दिन पहले टिकट लेने का झंझट नहीं है।
मेहताब बाग से ताजमहल पर सेल्फी लेता युवक
- फोटो : अमर उजाला
ताज नाइट व्यू प्वाइंट पर लाल पत्थर की छह बेंच स्थापित की गई हैं। पर्यटक यहां बैठकर ताज के साये में सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकते हैं। साथ ही बैठककर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।