फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाला मंजर: सड़क पर बिखरी लाशें, खून से लथपथ लोग; दो कारों की भिड़ंत में तीन की माैत और 13 घायल

Wed, 17 Jun 2026 07:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में बुधवार को भीषण हादसा हुआ। दोनों कारों की भिड़ंत में तीन की माैत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों का कलेजा कांप गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे घायलों को निकाला और अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
1 of 5
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार सुबह टायर फटने के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सैंया हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन

2 of 5
हादसे में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा सुबह 5:55 बजे करीब हुआ। मध्य प्रदेश के दतिया निवासी उर्मिला तिवारी, विवेक तिवारी, राखी तिवारी, शिवा, मनी, राघव, सुमित और मीना देवी बुधवार सुबह आगरा से अपने घर लौटकर जा रहे थे। वहीं सैफऊ तसीमो, धौलपुर निवासी कार चालक रिंकू शर्मा, मनमोहन, गढ़ी गजसा निवासी सुमित, कालगंज निवासी साहिल, दौनारी निवासी राहुल, जितेंद्र और माकरा निवासी अभिषेक व रोहित शर्मा दूसरी कार से बीएससी की परीक्षा देने कुबेरपुर जा रहे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सिकंदरपुर के पास परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए सामने से आ रही दतिया निवासी विवेक तिवारी की कार से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। 

 

4 of 5
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पाकर सैंया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों कारों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। एसएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कार चालक 35 वर्षीय रिंकू निवासी तसीमो, धौलपुर, 38 वर्षीय विवेक तिवारी निवासी दतिया, मप्र. और 58 वर्षीय मीना देवी पत्नी अशोक श्रीवास्तव निवासी दतिया, म.प्र. की माैत हो गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना प्रभारी सैंया गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-आगरा में बड़ा हादसा: जर्मर मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर बच्चे समेत दो की माैत; एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें