फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: फिरोजाबाद में तीन की मौत, स्वर्ग आश्रम में गिरी आकाशीय बिजली, मंदिर की चोटी हुई क्षतिग्रस्त

Thu, 22 Sep 2022 06:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में 12 घंटे की झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। शहर के निचले इलाके ताल तलैया बन गए हैं। घरों, दुकानों में पानी भर गया। गैराजों में गाड़ियां डूब गई हैं। तो वहीं थाना नारखी के ग्राम कनवार स्थित  स्वर्ग आश्रम में बड़ा हादसा हुआ। आश्रम में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली ने मंदिर की चोटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

फिरोजाबाद की नई आबादी में खाली प्लॉट भरे दिखाई दिए। ग्रामीण अंचल में दीवार गिरने से जसराना नगला गवे निवासी ईशाक अली (57) व शिकोहाबाद के वंशीनगर में छह वर्ष के बच्चे शिवम और नगला विश्नू निवासी राम प्रकाश (60) मौत हो गई। 16 लोग घायल हो गए। घायलों को  उपचार के लिए भेजा है। बारिश ने किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। नारखी क्षेत्र में 12 हजार हेक्टेयर मिर्च की फसल पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। मिर्च की फली सड़ने की आशंका है। फूल गिरने से पैदावार प्रभावित होगी। सरसों की बुवाई एवं बाजरा की फसल गिरने से काफी नुकसान होगा। बारिश के चलते उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामबरात शोभायात्रा के साथ पूरा आयोजन तदर्थ समिति के अध्यक्ष नगर मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिया। प्राइमरी स्कूलों की बीएसए ने छुट्टी कर दी, इंटर कॉलेजों में सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाई की हिदायत डीआईओएस ने दी। सरकारी कार्यालयों में स्टाफ देरी से पहुंचा तो बाजार देरी से खुल सके।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में डूब गईं कारें - फोटो : अमर उजाला

एक दिन में बरस गया 139.18 मिलीमीटर बारिश 

फिरोजाबाद में सितंबर माह की औसतन बारिश के सापेक्ष अधिक बारिश एक दिन में ही हो गई। कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर माह में औसतन 128.20 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर तक ही औसत से अधिक 139.18 मिली मीटर बारिश हो गई। अफसरों की मानें तो कई वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

डीएम-एसएसपी ने लिया शहर की स्थिति का जायजा 

झमाझम बारिश के बीच जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ। वहीं शहर जलमग्न हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच बिगड़ती शहर की स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन अफसर भी अलर्ट हो गया। बारिश के बीच डीएम रविरंजन और एसएसपी आशीष तिवारी ने बारिश के बीच शहर की स्थिति का जायजा लिया। वहीं डीएम ने तहसील प्रशासन व एसएसपी आशीष तिवारी ने थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के साथ ही क्षेत्रों में गश्त करते रहने के निर्देश। इससे बारिश के बीच हादसा होने की सूचना पर तत्काल पुलिस और प्रशासनिक अफसर राहत कार्य को पहुंच कर लोगों की मदद कर सकें।

4 of 5
बारिश के दौरान दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
 डीएम व एसएसपी के निर्देश के बाद थानाध्यक्षों के साथ तहसील प्रशासन भी अलर्ट दिखाई दिया। रसूलपुर थाने पर सीओ सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव और सीओ देहात हीरालाल कनौजिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस बीच नगर निगम के अफसर भी शहर का निरीक्षण करने के साथ ही कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कह रहे थे। इससे बारिश थमने के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था की जा सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जसराना में मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से एका के गांव नगला जेडा निवासी मुकेश कुमार भैंस की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मुकेश कुमार ने बताया कि टीन शेड के नीचे एक गाय और एक भैंस बंधी थी। आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। एक मकान की बिजली की वायरिंग आकाशीय बिजली के कारण फाल्ट हो गई। हादसे रात करीब एक बजे हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें