आधार कार्ड पर प्रियंका का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली प्रियंका की गुरुवार रात को हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पति धर्मेंद्र पर ही है। वह घटना के बाद से फरार है। उनकी तीन बेटियां रिद्धी, सिद्धी और तनु हैं। तीनों आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में अपने नाना के पास हैं।
परिजनों ने बताया कि प्रियंका घर में होली की तैयारी में लगी थी। बेटियों के लिए पिचकारी खरीदकर लाई थी। मां की मौत के बाद तीनों बेटियां पल-पल उन्हें याद कर रही हैं। ऐसे में नाना, नानी सहित परिवार के अन्य लोग उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कर रहे हैं। रविवार को तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया। वह बार-बार नाना और नानी से सवाल कर रही हैं कि अब हम किसके साथ होली खेलेंगे।