फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर प्रेमी ने दुश्मनों को फंसाने के लिए खेला ऐसा 'घिनौना खेल', प्रेमिका संग पहुंचा जेल

Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के बाद फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में फेंकने की झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा, उसके प्रेमी और उसके सहयोगी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसएचओ पचोखरा संजय सिंह ने तीनों के खिलाफ झूठी सूचना देने, झूठ साक्ष्य गढ़ने, भाई के दोस्त बताकर निर्दोषों को फंसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरा घटनाक्रम...
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी छात्रा से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के ककरैठा निवासी छात्रा ने चार दिसंबर को आगरा में कोचिंग जाने के दौरान भाई के दोस्तों के खिलाफ उसका अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उसने जिन युवकों पर आरोप लगाए गए उनको हिरासत में लेने के बाद छात्रा के झूठ से परत दर परत पर्दा उठता गया।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया हाथरस के मेड़ू निवासी राकेश जाटव उर्फ बोपला की हत्या 2014 में हुई थी। इसमें छात्रा का प्रेमी हाथरस मेड़ू निवासी अनिल बॉक्सर पुत्र खजान सिंह मुख्य अभियुक्त है। जबकि छात्रा ज्ञानेंद्र नाम के युवक पर जो आरोप लगा रही थी वो (ज्ञानेंद्र) राकेश हत्याकांड में गवाह था। जबकि राजा उर्फ रोबिन के पिता नरेंद्र से अनिल का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गीतम सिंह ज्ञानेंद्र का दोस्त है। 

4 of 7
आरोपी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के प्रेमी अनिल बॉक्सर ने इन तीनों को सामूहिक दुष्कर्म में फंसाने की योजना छात्रा के साथ मिलकर बनाई थी। इसी साजिश के तहत छात्रा चार दिसंबर को अनिल उर्फ बॉक्सर के साथ आगरा से पल्सर बाइक से चली थी। एत्मादपुर के पास आगरा थाना बरहन के इमलिया निवासी श्याम सुंदर पुत्र मथुरा प्रसाद (अनिल के मामा का लड़का) उसे मिल गया था। दोनों ने थाना पचोखरा के पास छात्रा को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अनिल मौके से चला गया जबकि श्याम सुंदर के फोन से छात्रा ने डायल 112 पर सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी थी। पुलिस टीम पहुंचने के बाद श्याम सुंदर वहां से लापता हो गया था। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के पकड़ने के बाद छात्रा से पूछताछ की तो उसने हकीकत बता दी।  एसएसपी ने बताया कि छात्रा सहित तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

6 of 7
हाथ से चेहरा छिपाता हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के प्रेमी हिस्ट्रीशीटर अनिल बॉक्सर पर हाथरस जंक्शन, गाजियाबाद, पचोखरा थाने में हत्या, जानलेवा हमला, छेडख़ानी, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में 12 मामले दर्ज हैं। उधर, सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल के दौरान जब मीडिया ने आरोपियों के फोटो खींचने का प्रयास किया तो हिस्ट्रीशीटर अनिल मुंह छिपाता रहा। उसने छात्रा से दुपट्टा तक मांगा। छात्रा ने रुमाल बांधने की सलाह दी तो अनिल बोला रुमाल उसके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि डीजीपी उत्तर प्रदेश की ओर से सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी के पर्दाफाश करने वाली फिरोजाबाद, आगरा एवं हाथरस जिले की टीम को प्रशस्तिपत्र देने के आदेश दिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें