हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे जाने पर मथुरा की महिलाओं ने खुशी जताई। शुक्रवार को अपराजिता के बैनर तले महिलाओं ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। महिलाओं ने कहा कि ऐसे अपराध की सजा सिर्फ मौत है। यह भी अब सार्वजनिक रूप से दी जाए। तभी दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध रुकेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
खजानी वूमेंस पॉलिटेक्निक की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के खजानी वूमेंस पॉलिटेक्निक में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने खुशी का इजहार ढोल नगाड़ों की आवाज के साथ डांस करते हुए किया। आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी खुशी मनाई। छात्राओं ने कहा कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की यही सजा है।
विज्ञापन
3 of 6
प्रेमलता महाविद्यालय की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमलता महाविद्यालय की छात्राओं ने कहा कि हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों की मौत से पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिला है। प्राचार्य डॉ. दीप्ति कुलश्रेष्ठ ने देश भर की पुलिस ऐसा करे तो अपराध खत्म हो जाएगा। वहीं नंदगांव के कृष्णा डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने विजयी चिन्ह दिखाकर खुशी का इजहार किया।
4 of 6
कृष्णाश्रय गुरुकुल की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के जतीपुरा स्थित कृष्णाश्रय गुरुकुल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं से लेकर शिक्षिका एवं महिला अभिभावकों ने दुष्कर्म जैसे मामलों में कड़ा कानून बनाने की मांग दोहराई। साथ ही तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया।
विज्ञापन
5 of 6
समाज सेविका कल्पना गर्ग, पार्षद रश्मि शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेविका कल्पना गर्ग ने कहा कि दुष्कर्म के अपराधियों का ऐसा ही हश्र होना चाहिए। निर्भया कांड के दोषियों को भी ऐसी सजा मिले। पार्षद रश्मि शर्मा ने कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराध करने वालों के खिलाफ ऐसा ही एक्शन होना चाहिए। तभी देश में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी अमित जैन
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी अमित जैन ने कहा कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी से देश में आक्रोश था। तेलंगाना पुलिस का कदम सराहनीय है। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हैदराबाद कांड के आरोपियों को सही सजा मिली है। ऐसे कृत्यों के लिए यही सजा होनी चाहिए।