फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: थाई मसाज का प्रचार, अंदर होता था देह व्यापार, ठेके पर बुलाई गईं थीं विदेशी युवतियां

Tue, 27 Dec 2022 06:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
होटल से पकड़ीं गई विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को फतेहाबाद मार्ग स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया। यहां से सात विदेशी युवतियों और आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह स्पा सेंटर होटल के बेसमेंट में चल रहा था। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार हो रहा था। होटल से गिरफ्तार सात युवतियों में तीन थाईलैंड, दो म्यामार और दो असोम की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवतियों को ठेके पर बुलाया गया था। नए साल पर ज्यादा की मांग की गई थी, क्योंकि आगरा में बाहर से भी लोग आते हैं। 

Agra News: स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच विदेशी युवतियों सहित 15 गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर में थाई और सेंड विच मसाज का प्रचार किया जाता था, लेकिन अंदर युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। स्पा सेंटर के साथ ही व्हाट्सएप पर भी बुकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
होटल से पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ग्राहक से 45 मिनट के 1200 रुपये लिए जाते थे। अगर, इससे ज्यादा देर के लिए बुकिंग होती तो 500 रुपये 15 मिनट के हिसाब से अलग से रकम देनी पड़ती थी। यह सब एजेंट के माध्यम से होता था।

4 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर में केबिन बनाए गए थे। युवतियां को एक-एक करके ग्राहकों को दिखाया जाता था। इसके बाद रेट तय होता था। पुलिस ने जब छापा मारा तो विदेशी युवतियां और चार ग्राहक सेंटर में भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाना ताजगंज क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि थाईलैंड की युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। एजेंट के माध्यम से यह काम कर रही थीं। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें