कोहरे के कारण पर हाईवे पर रेंगे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण न केवल एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, बल्कि शहर के अंदर के क्षेत्रों में भी दृश्यता शून्य दर्ज की गई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-जयपुर, आगरा-ग्वालियर, आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगकर चले। सुबह 11.30 बजे तक कोहरे के बाद धूप खिली, लेकिन बेअसर साबित हुई। दिन में पारा तीन डिग्री लुढ़क कर केवल 16.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।