फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए 'अपने', परिचित ने दी थाईलैंड की युवती को मुखाग्नि, दर्दभरी है एक 'परदेसी' की कहानी

Sun, 19 Jan 2020 07:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा के युवक ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मृत मिली थाईलैंड की युवती के परिजनों ने भारत आने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके साथ ही उसकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार कराया। उसको मुखाग्नि एक परिचित युवक ने दी। उसकी अस्थियों को भी यमुना में प्रवाहित कराया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
थाइलैंड की अंचली का शव मिलने के बाद कार्रवाई करती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की रहने वाली अंचली अक्तूबर-2018 में भारत आई थी। यहां फतेहबाद रोड स्थित स्पा सेंटर में काम करती थी। वो हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहती थी। 14 जनवरी को दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। फ्लैट में अंचली का शव पड़ा मिला था। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेड के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण बताया गया था। उसने लिखा, मैं जिंदगी से तंग आ गई हूं, न मेरे पास काम (जॉब ) है, न पैसा है, न परिवार है, न ही घर है। अब यह दर्द और सहा नहीं जाता, मुझे खेद है, आगरा को प्यार करती हूं, मेरे मृत शरीर को जला देना, मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर देना, ताकि फिर से जन्म न लेना पड़े, मेरी आत्मा को शांति मिल जाए।

4 of 5
अंचली कासी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दूतावास से परिजनों को जानकारी दी गई थी। मगर, उन्होंने आने में असमर्थता जाहिर की। यह भी कहा कि अंतिम संस्कार करा दिया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि अंचली जसौरिया अपार्टमेंट के सामने एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसके साथ दलिहाई, ताजगंज का संदीप भी काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाईलैंड की युवती का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
संदीप को उसकी मौत की जानकारी दी गई थी। वो आ गया था। इस पर उसे वारिस बना दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। संदीप ने ही उसे मुखाग्नि दी। वो अब अस्थियां प्रवाहित भी करेगा। इसकी जानकारी दूतावास भी भेजी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें