ब्रज में विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन और दशानन का पुतला फूंका गया तो वहीं टेसू और झांझी के विवाह उत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गईं। महाभारत काल में यह छोटी सी प्रेम कहानी सिर्फ पांच दिन ही चल पाई, लेकिन इसकी गूंज आज भी गीतों के माध्यम से ब्रज में सुनाई देती है।
ब्रज से लेकर बुंदेलखंड तक टेसू और झांझी की यह परंपरा है। हालांकि आज के दौर में यह विलुप्त होती जा रही है। एक दौर था, जब बच्चे और बच्चियां टेसू-झांझी लेकर घर-घर से निकलते थे और गाना गाकर चंदा मांगते थे। टेसू-झांझी विवाह समिति भी बनाई जाती थी।
अगली स्लाइड्स में जानिए टेसू और झांझी की प्रेम कहानी के बारे...
Dussehra 2021: ‘मेरा टेसू यहीं अड़ा, खाने को मांगे दही बड़ा' विलुप्त हो रही बच्चों के खेल की अनोखी परंपरा, दशहरा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है उत्सव