फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना की लठामार होली में बरसेगा टेसू का रंग, 10 कुंतल फूलों से किया जा रहा तैयार

Mon, 02 Mar 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
बरसाना के श्रीजी मंदिर में उड़ता रंग-गुलाल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की लठामार होली की बात ही निराली है, जिसमें हर चीज परंपरा के अनुसार होती है। बात हुरियारिनों की हो चाहे हुरियारों की, दोनों ही द्वापरकाल परंपरा के अनुसार ही चलते हैं। वही लट्ठ, वही ढाल वही पारंपरिक कपड़े सभी कृष्णकालीन परंपरा को जीवंत करते दिखाई पड़ते हैं। लठामार होली का रंग भी बेहद खास होता है, जो टेसू के फूलों से बनाया जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की लठामार होली में लाडली जी मंदिर पर रसायन युक्त रंगों की फुहार नहीं छोड़ी जाती है। इसमें टेसू के फूलों से बना रंग प्रयोग में लाया जाता है। राधारानी मंदिर के सेवायत इस विशेष रंग को बनाते हैं। इस बार रंग बनाने के लिए दिल्ली से 10 कुंतल टेसू के फूल मंगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
टेसू के फूलों से बनाया जा रहा प्राकृतिक रंग
इस विशेष रंग को बनाने के लिए सबसे पहले टेसू के फूलों को पानी में भिगोया जाता है। उसके बाद फूलों का रस निकाल जाता है। निकले रस में चूने को मिलाकर ड्रमों में भर दिया जाता है। टेसू के फूलों का रंग ईको फ्रेंडली होता है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। 

4 of 6
नंदगांव की लठमार होली - फोटो : अमर उजाला
राधारानी मंदिर के सेवायतों ने बताया कि आजकल जो रंग बाजार में मिलते हैं वो मिलावटी होते हैं। किसी भी हुरियारे-हुरियारिन व श्रद्धालुओं को त्वचा संबंधित परेशानी हो सकती है, लेकिन टेसू के फूलों से बना ईको फ्रेंडली रंग से त्वचा को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचती, साथी ही इसकी खुशबू से मन में ताजगी बनी रहती है। 
विज्ञापन

5 of 6
बरसाना की लठामार होली के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
श्रीजी मंदिर के सेवायत माधव गोस्वामी ने बताया कि इस विशेष रंग को बनाने के लिए दिल्ली से टेसू के 10 कुंतल फूल मंगाए गए हैं। टेसू के फूल से बने इस रंग को लाडली जी मंदिर में ऊपर की मंजिलों पर रख दिया जाता है। जहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं नंदगांव के हुरियारों पर डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ये हैं ब्रज में होली के प्रमुख आयोजन
03 मार्च को अष्टमी के दिन बरसाना में लड्डू होली
04 को बरसाना में लठामार होली का आयोजन 
05 को दशमी के दिन नंदगांव में लठामार होली
05 को ही गांव रावल में लठामार एवं रंग होली
06 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं श्रीबॉके बिहारी मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली
07 को गोकुल में छड़ीमार होली
09 को गांव फालैन में जलती हुई होली से पण्डा का निकलना 
09 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर से होली का डोला नगर भ्रमण 
10 को द्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल, अबीर गुलाल की होली
10 को ही संपूर्ण मथुरा जनपद क्षेत्र में अबीर, गुलाल की होली
11 को दाऊजी का हुरंगा, गांव मुखराई में चरकुला नृत्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें