फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: नए साल में आगरा को मिलेंगी ये 10 बड़ी सौगात, सुधरेंगे ताजनगरी के हालात

Wed, 01 Jan 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 11
ताजमहल
नए साल 2020 में ताजमहल के शहर आगरा को कई सौगात मिलने वाली हैे। इससे शहर के लोगों को कई समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आगरा में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। नए साल की शुरुआत पर जनवरी में ही गंगाजल की सौगात मिलने वाली है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता क्षेत्र में कई सौगात मिलेंगी। अगली स्लाइड्स में जानिए नया साल आगरा के लिए क्या लेकर आएगा सौगात...
विज्ञापन

2 of 11
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
यमुना पार को मिलेगा गंगाजल
नए साल की शुरुआत पर जनवरी में चार लाख लोगों को गंगाजल की सौगात मिलने वाली है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर इसी सप्ताह गंगाजल पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद पुराने शहर काला महल, जीवनी मंडी, रावतपाड़ा से लेकर छावनी क्षेत्र में गंगाजल पहुंचेगा। यमुना पार को 100 एमएलडी पानी जनवरी में मिलने लगेगा। बीते साल जनवरी में ही सिकंदरा वाटरवर्क्स से 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति शुरू की गई थी।
विज्ञापन

3 of 11
कुबेरपुर लैंडफिल साइट - फोटो : अमर उजाला
कूड़े का पहाड़ खत्म कर बनाया जाएगा पार्क
कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 8.50 लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है, जो पहाड़ की तरह से दिखता है। इस पुराने कूड़े के पहाड़ को खत्म कर यहां पार्क बनाया जाएगा। नए साल में कुबेरपुर की 72 एकड़ जमीन पर पार्क नजर आएगा। इसके लिए कैंपिंग और बायो माइनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। 27 करोड़ रुपये की लागत से यह काम किया जा रहा है। यहां पांच एकड़ जमीन पर पंचवटी पार्क आकर्षण का केंद्र होगा। यह मई तक बन जाएगा।

4 of 11
आगरा नगर निगम
घर पर ही जमा कर पाएंगे हाउस टैक्स
नगर निगम नए साल में हाउस टैक्स जमा करने के लिए नई शुरुआत करने वाला है। शहर के लोगों को नगर निगम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर पर ही अपने बैंक के एटीएम कार्ड को स्वाइप करके नगर निगम कर्मचारी को हाउस टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम के हर टैक्स इंस्पेक्टर को पॉश मशीन दी जाएगी, जिसमें नगर निगम के टैक्स का ब्यौरा होगा। घर पर टैक्स जमा करने के साथ इसी से रसीद भी मिल पाएगी। सुविधा जनवरी में शुरू होगी।
विज्ञापन

5 of 11
ताजमहल के बाहर कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
कूड़े से बनेगी बिजली
कूड़े के पहाड़ खत्म करने के बाद नगर निगम हर दिन शहर से निकलने वाले 750 मीट्रिक टन कचरे से बिजली बनाने की शुरुआत इसी साल करेगा। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला चल रहा है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय और नीरी ने कूड़े से बिजली बनाने के प्लांट को हरी झंडी दे दी है। 10 से 15 मेगावाट बिजली हर दिन बनेगी। 
विज्ञापन

6 of 11
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 200 करोड़ रुपये की लागत से एसएन में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण इस साल अगस्त में पूरा हो जाएगा। इसमें प्लास्टिक सर्जरी, किडनी, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा होगी। सेंटर 260 बेड की क्षमता होगी, इसके अतिरिक्त 52 बेड का आईसीयू होगा।
विज्ञापन

7 of 11
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
हर बेड तक ऑक्सीजन
एसएन मेडिकल कॉलेज में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन सिस्टम 25 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके लिए 10 हजार लीटर की क्षमता का टैंक स्थापित हो गया है। छह हजार लीटर की क्षमता वाला टैंक और लगना है। इससे मरीजों के बेड पर सीधे ऑक्सीजन पहुंचेगी। ऑक्सीजन से सिलिंडर भरवाने का झंझट नहीं रहेगा। 

8 of 11
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट - फोटो : अमर उजाला
विवि: ‘संस्कृति भवन’ में विश्वस्तरीय सुविधाएं 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान परिसर में बहुमंजिला ‘संस्कृति भवन’ बनकर तैयार है। जनवरी, 2020 में इसका लोकार्पण होना है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बने भवन में चार मिनी ऑडिटोरियम, 400 की क्षमता का एक ऑडिटोरियम, शहर की पहली आर्ट गैलरी, 25 मीटर का सेमी इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल है। भवन में इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, नेचुरोपैथी एंड पंचकर्म, फैशन डिजाइनिंग एंड इंटीरियर डेकोरेशन, ह्यूमन रिसोर्स मैनजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन स्किल, बिजुअल
एंड परफार्मिंग आर्ट आदि विभाग संचालित होंगे।

9 of 11
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा में फ्लाईओवर
एनएच-2 पर दो साल से निर्माणाधीन एक किलोमीटर लंबा शाहदरा फ्लाईओवर वर्ष 2020 में मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। सिकंदरा मंडी फ्लाईओवर की दोनों लेन शुरू हो जाएंगी। एनएच-2 पर लंगड़े की चौकी और अबुल उलाह की दरगाह के सामने फुटओवर ब्रिज का काम चल रहा है, जोकि जनवरी में बनकर तैयार हो जाएंगे।

10 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आधुनिक फिटनेस सेंटर
वाहनों की फिटनेस की जांच अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी। इसके लिए कुबेरपुर में आधुनिक फिटनेस सेंटर बनाने का काम चल रहा है। आरटीओ एके सिंह ने बताया कि फिटनेस सेंटर मार्च 2020 में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन

11 of 11
राजामंडी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
ईदगाह व राजामंडी स्टेशनों पर एस्केलेटर व लिफ्ट लगेंगी
ईदगाह, राजा मंडी रेलवे स्टेशनों पर दो लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी। यह कार्य जनवरी में शुरू होगा, जोकि फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएंगे। आगरा कैंट स्टेशन पर सौंदर्यीकरण कार्य भी मार्च 2020 तक पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें