फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: नए साल में मौसम बदलेगा रंग, भीषण सर्दी में बारिश बढ़ा सकती है मुश्किलें

Tue, 31 Dec 2019 08:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ठंड से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
नए साल में मौसम रंग बदलेगा। पहले ही दिन से मौसम में बदलाव नजर आने लगेंगे। सुबह कोहरा छाए रहने के साथ दिन में पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। शाम के बाद बादलों के छाने और बृहस्पतिवार-शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने नए साल पर भीषण सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलने की संभावनाएं व्यक्त की हैं। वहीं सर्द हवाओं के साथ बारिश भी पड़ सकती है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ठंड से ठिठुरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 119 साल का रिकार्ड तोड़ने के बाद सर्दी के तेवर थोड़े नरम पड़े। मंगलवार को दिन में हल्की धूप निकली, पर सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिली। दिन और रात में पारा सामान्य से नीचे ही चल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्र्ज किया गया। सूर्यास्त के बाद एकाएक तापमान में गिरावट का सिलसिला और ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

3 of 5
बादलों में छिपा सूरज - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दोनों ही दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इन दोनों ही दिन कोहरा हल्का रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर पश्चिमी हवाएं न चलने से बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

4 of 5
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भीषण सर्दी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से स्कूल-कॉलेजों का अवकाश बढ़ा दिया है। जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज के लिए एक जनवरी (बुधवार) का अवकाश घोषित किया है, वहीं गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश है। अब स्कूल शुक्रवार को खुलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बेहद घने कोहरे के कारण आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन पर 38 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। लेट चल रहीं ट्रेनों के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर हीटर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ट्रेनों में रिजर्वेशन के जरिए यात्रा करने वालों को घंटों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें