मथुरा के गोवर्धन में कस्बा व गिरिराज जी की परिक्रमा में जनता कर्फ्यू दिखाई दिया। शुक्रवार को ही राजस्थान सीमा में डीग प्रशासन द्वारा परिक्रमा रोके जाने के बाद मथुरा प्रशासन ने दानघाटी मंदिर परिक्रमा के शुरुआती पड़ाव पर ही बैरियर लगाकर गिरिराज जी की पैदल परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को लौटाना शुरू कर दिया। रविवार को यहां सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
2 of 5
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम राहुल यादव ने सबसे पहले जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर को बंद कराया। इसके बाद पुलिस ने दानघाटी मंदिर के पटों को बंद करा दिया, जबकि मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
दानघाटी मंदिर के सेवायत व कर्मचारी
- फोटो : Amar Ujala
दानघाटी मंदिर के पुजारी मीनालाल पुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी को हराने के लिए पुलिस ने मंदिर को बंद कराया है। अब वे अंदर ही पूजा-अर्चना करेंगे। श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह से बंद है। जतीपुरा के पूरे बाजार को बंद करा दिया गया, जबकि कस्बा का बाजार खुला रहा और सब्जी मंडी भी खुली रही। सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी रही।
4 of 5
बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक
- फोटो : Amar Ujala
एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी को हराने के लिए प्रशासन सतर्क है। बाहर से आने वाले वाहनों को वापस कराया जा रहा है। गिरिराज जी के प्रमुख मंदिरों को बंद करा दिया है। परिक्रमा लगाने पर भी रोक है। प्रत्येक व्यक्ति आदेशों का अनुपालन करे। स्वास्थ्य जांच टीम लगातार काम कर रही हैं।
सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का सभी लोग पालन करें। इसमें कोई संकोच न करें। यह सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया फैसला है। मंदिर बंद करा दिए गए हैं। परिक्रमा पर भी रोक है। प्रयास यह है कि कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आ पाए। स्थानीय लोग अपने घरों में रहें।