फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान ही नहीं 'भगवान' भी ठंड से ठिठुरने लगे, भक्त दे रहे आस्था की तपिश, देखें तस्वीरें

Sun, 15 Dec 2019 09:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गिरिराज मंदिर में ठाकुर जी के समीप लगे हीटर - फोटो : अमर उजाला
बारिश और ओलावृष्टि होने से सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में इंसान ही नहीं भगवान भी ठंड से ठिठुरने लगे हैं। मथुरा में भक्तों ने भगवान को सर्दी से बचाने के लिए तरह-तरह के जतन करना शुरू कर दिए हैं। मंदिरों में ठाकुर जी के सामने हीटर जलाए जा रहे हैं। उन्हें गर्म वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ठाकुरजी की गर्म पोशाक - फोटो : अमर उजाला
भक्त बाजार से रजाई, गर्म कपड़े, दस्ताने, टोपी, जर्सी आदि भगवान के लिए खरीद रहे हैं। प्रभु को बादाम, काजू, पिस्ता का भोग लगाया जा रहा है। दूध में भी केसर की मात्रा बढ़ा दी गई है। वहीं प्रमुख मंदिरों में भगवान को सर्दी से बचाने के लिए अंगीठी व हीटर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर में ठाकुर जी को सर्दी से बचाने के लिए सेवायतों ने गर्म हीटर लगाए हैं। सायंकालीन बेला में गिरिराज प्रभु के बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण के शृंगार में दर्शन होते हैं। सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने महज सात साल की उम्र ही गिरिराज पर्वत को धारण किया था। श्रीकृष्ण के स्वरूप में गिरिराज जी विराजमान हैं। 

4 of 5
गर्म पोशाक खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सेवायत ने बताया कि जैसे बालक को सर्दी व ठिठुरन से बचाया जाता है वैसे शृंगार में विराजमान प्रभु को सर्दी से बचाया जाता है। उनको गर्म प्रसादी का भोग लगाया जाता है। भोग में सौंठ की मठरी, मगध के लड्डू की गर्म तासीर की प्रसादी का भोग लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजार में आई तरह तरह की गर्म पोशाक - फोटो : अमर उजाला
भोपाल निवासी पवन शर्मा पत्नी मंजू शर्मा के साथ ठाकुर जी के करने श्रीधाम राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने अपने आराध्य के लिए बाजार से एक अंगीठी व हीटर और ऊनी पोशाक खरीदी। गिरिराज मंदिर के सेवायत रितेश दीक्षित ने बताया कि सर्दी में शाम को गिरिराज जी के भोग में सूखी मेवा व केसर मिश्रित दूध का भोग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें