आगरा में इंटरनेशन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स (आइफा) के वार्षिक कलेंडर का हिस्सा बनने के लिए मॉडल्स ने देर शाम तक रैंप पर कैटवाक कर अपनी दावेदारी पेश की। शनिवार को आइफा के वार्षिक कलेंडर की लॉन्चिंग के लिए ‘फेस ऑफ आइफा’ के लिए ऑडिशन लिए गए।
विज्ञापन
2 of 5
फेस ऑफ आइफा की प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
ऑडिशन के बाद 12 फोटोजेनिक फेसेस को चुनकर उनकी ग्रूमिंग कराई जाएगी। इसके बाद फोटो सेशन होगा। आइफा के युवा फैशन डिजाइनर्स की 12 खूबसूरत परिधानों को भी फोटोजेनिक फेसेस के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
फेस ऑफ आइफा की प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि 22 स्कूलों के 180 प्रतिभागियों ने दूसरे चरण में क्वालिफाई किया है। कलेंडर में अपना परिधान प्रदर्शित करने वाली युवा डिजाइनर पूनम उपाध्याय ने कहा कि युवा फैशन डिजाइनर्स और मॉडल्स को कलेंडर मजबूत प्लेटफॉर्म देने का काम कर रहा है।
4 of 5
फेस ऑफ आइफा की प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि इस बार का कलेंडर थीम बेस्ड है। कलेंडर में विभिन्न रंगों के माध्यम से हरेक महीने का महत्व दिखाई देगा।
संस्थान की सीईओ रुचि सारस्तव ने बताया कि कलेंडर युवा डिजाइनर और मॉडल्स को ग्लोबल मंच मिलने की शुरुआत होगी। ऑडीशन के निर्णायक मंडल में पूर्णिमा गुप्ता, कीर्ति लालवानी और निशांत गुप्ता शामिल रहे।