बृहस्पतिवार को भी ताजनगरी पर घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता सुबह के समय शून्य रही तो वहीं बर्फीली हवाओं का कहर भी रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सर्द हवाओं के कारण आगरा पहाड़ों से भी सर्द रहा। दिन में आगरा हिमाचल प्रदेश के शहरों कुल्लू, चंबा और सोलन से ज्यादा सर्द रहा। दिन में आगरा में पारा 14.2 डिग्री रहा तो चंबा में 15.5, कुल्लू में 16 और सोलन में 17.5 डिग्री रहा। आगरा में पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
2 of 5
सड़कों पर छाया कोहरा, वाहनों की गति हुई धीमी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं से हाथ पैर सुन्न हो गए। गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढके होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। शरीर का जो हिस्सा खुला रहा, वहीं सुन्न हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे महीने दिन में तापमान सामान्य से कम रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन और घना कोहरा और तापमान सामान्य से नीचे ही रहने के आसार जताए हैं। 30 दिसंबर तक मौसम बेहद सर्द रहेगा। दिन में कड़ाके की सर्दी और तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री नीचे ही रहने की संभावना जताई गई है।
4 of 5
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक नए साल पर मौसम खराब रहेगा। 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।
अलाव जलाकर ठंड दूर करने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी के चलते लोग अलाव तापते लोग शहर में नजर आए। रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री रहा।