फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार: 'सुपरस्टार' अभिनेता अल्लू अर्जुन का पत्नी संग दिखा रोमांटिक अंदाज

Sat, 06 Mar 2021 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पत्नी स्नेहा के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया। वह अपनी शादी की वर्षगांठ पर पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ यहां पहुंचे। ऑल वाइट आउटफिट में दोनों खूबसूरत अंदाज में नजर आए। वे करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में रुके। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के साये में खूब फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में पत्नी स्नेहा के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन की शनिवार को शादी का सालगिरह है। वह पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ सुबह करीब आठ बजे मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। इस खास मौके पर दोनों ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में पत्नी स्नेहा के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
रॉयल गेट से ताजमहल की पहली झलक पाते ही अल्लू अर्जुन और स्नेहा उसकी खूबसूरती निहारते रह गए। सुबह के वक्त सूरज की सुनहरी किरणें ताज की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थीं। इस खूबसूरत नजारे को देखकर तेलुगू अभिनेता मंत्रमुग्ध हो गए। 

4 of 5
ताजमहल में पत्नी स्नेहा के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
मिसाल-ए-मोहब्बत के सामने अल्लू अर्जुन पत्नी संग रोमांटिक अंदाज में दिखे। एक-दूसरे का हाथ थामकर ताज परिसर में भ्रमण किया। उन्होंने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर फोटो खिंचवाए। इस मौके पर अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने डायना बेंच पर भी फोटो खिंचाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पत्नी स्नेहा के साथ अभिनेता अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रहे। इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया। हालांकि उनके साथ बाउंसर चल रहे थे। उन्होंने किसी पर्यटक को उनके नजदीक नहीं आने दिया। ताजमहल के दीदार के बाद दोनों होटल चले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें