फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से पहले पत्नी से कहा था, बच्चों को खाना खिला दो, मैं थोड़ी देर में आऊंगा

Sat, 05 Oct 2019 09:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
शिक्षक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक राजवेंद्र की मौत ने सड़क से थाने तक हंगामा करा दिया। शिक्षक गंजडुंडवारा में किराए के मकान में रहते थे। वह गुरुवार शाम किसी काम से बाजार गए थे। देर हो जाने पर पत्नी ने घटना से आधा घंटा पहले ही फोन कर लौटने के बारे में पूछा जिस पर जवाब मिला बच्चों को खाना खिलाकर सुला दे मैं थोड़ी देर में आता हूं।


ये भी पढ़ें:  कासगंज में शिक्षक की मौत पर रात भर हंगामा, यूपी 100 पुलिस के खिलाफ मुकदमा

 
विज्ञापन

2 of 5
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पति के इंतजार में पत्नी अर्चना भूखी थी। बच्चे बार बार मां से पिता के आने की पूछ रहे थे। गुरुवार रात करीब सवा नौ बजे पत्नी ने शिक्षक को फोन कर कहा कि बच्चे भूखे हैं और इंतजार कर रहे हैं। शिक्षक ने पत्नी से कहा कि बच्चों को खाना खिला दो वह जल्द ही घर आ रहा है। 5 साल की मासूम वंदना और 3 साल का मासूम पिता के आने के इंतजार में जाग रहे थे। पत्नी भूखी थी। पूरा परिवार शिक्षक के आने की राह देख रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद दुर्घटना का संदेश आ गया। पूरा परिवार में चीत्कार मच गई। आस पड़ोस के लोगों के साथ पत्नी और मासूम स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए वहां शिक्षक की मौत होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

3 of 5
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक राघवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया। इस पैनल में तीन चिकित्सकों को शामिल किया गया था। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पीएम रिपोर्ट में सिर और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगने से शिक्षक की मौत की पुष्टि हुई है।

4 of 5
राघवेंद्र प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश देखते हुए पुलिस ने संवदेनशीलता दिखाई। गांव में सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस, पटियाली कोतवाली पुलिस और सुन्नगढ़ी थाना पुलिस को तैनात किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक की मौत के बाद परिजनों ने यूपी 100 की पीआरवी 1140 के पुलिसकर्मियों पर दुर्घटना का आरोप लगाया। मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है। पीआरवी पर तैनात पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें