फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गड्ढे में फंस कर पलटा टैंकर, दो हिस्सों में बंटा, तीन घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, मौत

Sun, 09 Oct 2022 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दो हिस्सों में बंट गया टैंकर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना अछनेरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू दक्षिणी बाईपास पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। बताया गया है कि केमिकल से भरा टैंकर ग्वालियर की ओर से आ रहा था, जो बाईपास पर बारिश की वजह से हुए गड्ढे में फंस कर पलट गया। टैंकर पलटने के साथ ही एक हिस्सा 12 फीट नीचे खाई में गिर गया और दूसरा हिस्सा वहीं रह गया। हादसे के दौरान चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर क्रेन को बुला लिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका, तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं क्रेन से करीब एक घंटे में रोड से टैंकर का पिछला हिस्सा हटाया जा सका। तब तक रोड पर जाम लगा रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क पर पड़ा टैंकर का एक हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
हादसा रविवार तड़के 3:00 बजे का है।  ग्वालियर हाइवे की ओर से न्यू दक्षिणी बाइपास पर केमिकल से भरा टैंकर लेकर चालक मथुरा की ओर जा रहा था। दक्षिणी बाईपास पर बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरा था। गड्ढे में जाने के बाद टैंकर पलटते हुए दो हिस्सों में बंट गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
खाई में पड़ा टैंकर का दूसरा हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
चालक की केबिन वाला हिस्सा 12 फीट नीचे जा गिरा। पिछला हिस्सा रोड पर रह जाने के कारण जाम लग गया। राहगीरों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से टैंकर के पिछले हिस्से को हटवा दिया गया।

4 of 5
केबिन से निकाला गया चालक का शव - फोटो : अमर उजाला
 वर्षा के कारण 12 फीट नीचे पड़े केबिन को क्रेन से हटाने में करीब तीन घंटे लग गए। इसके बाद केबिन में फंसे चालक को निकाला गया, तब तक चालक की मृत्यु हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क में हैं गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार चालक की शिनाख्त राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी हरदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी चालक के परिवार वालों को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें