मथुरा जिले की एक बेटी ने राष्ट्र सेवा के लिए चकाचौंध वाली फिल्मी दुनिया छोड़ दी। वो अपने पिता की तरह सेना में रहकर अब देश की हिफाजत करेंगी। पिता वायुसेना में हैं, बेटी का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
परिजनों के साथ रिश्मा भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव बलीपुर निवासी डॉ. मुकेश कुमार शर्मा की पुत्री रिश्मा भारद्वाज का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के लिए हुआ है। उनके पिता डॉ. मुकेश कुमार भारतीय वायुसेना में हैं। पदोन्नति के बाद वो अब ग्रुप कैप्टन बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रिश्मा भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
रिश्मा ने 20 साल की उम्र में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। यह खुशखबरी तब मिली, जब परिवार में पिता की पदोन्नति का जश्न चल रहा था। इससे खुशी दुगनी हो गई।
4 of 5
Nagal movie poster
नौसेना में सब लेफ्टिनेंट चयनित हुईं रिश्मा भारद्वाज तमिल फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। नगाल फिल्म में रिश्मा ने मुख्य अभिनेत्री का रोल निभाया है। प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस में भी उनका चयन हुआ था।
रिश्मा भारद्वार ने फिल्मी दुनिया और आईटी सेक्टर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर पिता की तरह राष्ट्र सेवा को ही प्राथमिकता दी है। पिता के बाद बेटी ने जो खुशी दी है, उससे परिवार गर्व से फूला नहीं समा रहा है।