अनलॉक के दौरान महताब बाग से ताजमहल का दीदार करने आ रहे लोग आगरा विकास प्राधिकरण के बोर्ड के कारण भ्रमित हो रहे हैं। महताब बाग ताज व्यू प्वाइंट का टिकट 50 रुपये का है, लेकिन बोर्ड पर 20 रुपये दर्ज हैं। ऐसे में पर्यटक भ्रमित हो रहे हैं और कर्मचारियों से कहासुनी भी हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बोर्ड पर लगी टिकट दर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देखने आए कानपुर के सुधीर चौबे का कहना है कि बोर्ड पर गलत रकम अंकित होने से ऐसा लगा कि कर्मचारी हमसे ज्यादा पैसे ले रहा है, लेकिन टिकट पर 50 रुपये ही लिखे हुए थे। बोर्ड तो सही करा देना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
ताज व्यू प्वाइंट का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
एडीए सचिव आरपी त्रिपाठी का कहना है कि व्यू प्वाइंट शुरू हुआ तो उसके तुरंत बाद ही लॉकडाउन लग गया। जल्द ही नया बोर्ड लगा दिया जाएगा।
4 of 5
महताब बाग से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
व्यू प्वाइंट को अनलॉक में खोला गया है। ताजमहल न देख पाने वाले सैलानी यहां आकर फोटो खिंचाते हैं।