फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खुशनमुमा मौसम ने बढ़ाई संगमरमरी हुस्न की 'नजाकत', उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Mon, 07 Oct 2019 08:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
tajmahal - फोटो : tajmahal
ताजमहल के दीदार के लिए रविवार को आए सैलानियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के चलते धक्कामुक्की भी झेलनी पड़ी। स्थिति यह हो गई कि टिकट और प्रवेश को लगीं लंबी लाइनें एक हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : SELF
इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 तक पहुंच गया, लेकिन सोमवार को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर रविवार को पश्चिमी गेट पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े पांच बजे के बाद पहुंचे बहुत से पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। रविवार को 32 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें 2300 विदेशी सैलानी थे। लगातार चार दिन की छुट्टी होने के कारण देसी पर्यटकों का ग्राफ काफी बढ़ गया है।

4 of 5
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर मौसम अच्छा होने के कारण ताजमहल और आगरा किला समेत अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह में तापमान में गिरावट आएगी। मानसून अभी विदा नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार को धूप खिली मगर इसमें तेजी नहीं थी। हवाएं चलने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। आद्रता कम होने से भी गर्मी से राहत मिली है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें