फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का ताजमहल दौराः 368 साल बाद शाहजहां-मुमताज की संगमरमरी कब्रों की पहली बार सफाई

Wed, 19 Feb 2020 11:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुख्य कब्रों की मडपैक से सफाई
विज्ञापन
1 of 6
शाहजहां-मुमताज की संगमरमरी कब्र - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति को ताजमहल में एक भी दाग नजर नहीं आएगा। संगमरमरी अजूबे में मुगल शहंशाह शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों की पहली बार मडपैक ट्रीटमेंट के जरिए सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने दोनों कब्रों पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाकर गंदगी और दाग मिटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले 22 फरवरी तक ताज में मडपैक और केमिकल ट्रीटमेंट के सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के तामीर होने के 368 साल बाद यह पहला मौका है जब एएसआई ने कब्रों पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर मडपैक ट्रीटमेंट से सफाई कार्य शुरू किया है। एएसआई अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद डा. एमके भटनागर ने सोमवार को दोनों कब्रों पर मडपैक के काम की शुरूआत कराई। इन कब्रों के ऊपर लगे फानूस को भी उतारकर मंगलवार से केमिकल ट्रीटमेंट कर चमकाया जाएगा। यह फानूस लार्ड कर्जन ने 1908 में भेंट किया था। मिस्र के काइरो में बनी मस्जिद में देखकर लैंप डिजाइन कराकर भेंट किया गया था।

4 of 6
tajmahal - फोटो : social media
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के लिए रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म और रॉयल गेट के अंदर के पत्थरों की सफाई भी की जा रही है। रॉयल गेट से लेकर संगमरमरी गुंबद तक फुब्बारों के दोनों ओर लगे पाथवे के पत्थरों का केमिकल ट्रीटमेंट शुरू किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
संगमरमरी जाली से अंदर की कब्रों को देखते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
गुंबद के अंदर कब्रों के बाहर लगी संगमरमरी जाली और उत्तर दिशा में यमुना किनारे की संगमरमरी दीवार को भी साफ किया जा रहा है। इसी दीवार पर कीड़ों के हरे दाग लगते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
‘मुमताज महल और शाहजहां की कब्रों पर मडपैक लगा दिया गया है। यह काम 22 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा। कब्रों के ऊपर लगे फानूस समेत दीवारों की सफाई आदि के काम पहले ही पूरे हो जाएंगे’ - डॉ. एमके भटनागर, अधीक्षण पुरातत्व रसायनविद्
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें