फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी रात में करिए ताज का दीदार : 21 अगस्त से रात्रि में भी खुलेगा ताजमहल, ऐसे करें टिकट बुकिंग

Wed, 18 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
चांदनी रात में ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पर्यटक अब चांदनी रात में भी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद से बंद चल रहा ताजमहल का नाइट व्यू फिर से शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ पर्यटन हित में ताजमहल का रात्रि दर्शन किया जा सकेगा। 

21, 23 और 24 अगस्त को ताजमहल का रात्रि दर्शन होगा, जिसके लिए तीन स्लॉट रात 8.30 से 9 बजे, 9 से 9.30 बजे और रात 9.30 से 10 बजे के बीच खुले रहेंगे। ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए टिकट व्यवस्था पहले की तरह ऑनलाइन रहेगी और एक दिन पहले टिकट बुकिंग की जा सकेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
चांदनी रात में ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल में रात्रि दर्शन मार्च 2020 से बंद चल रहा है। कोरोना की पहली लहर में पिछले वर्ष ताजमहल को 17 मार्च को बंद कर दिया गया था। 188 दिनों की बंदी के बाद ताजमहल 21 सितंबर को खुला था। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दूसरी लहर में ताजमहल 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा। 16 जून से स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ताजमहल दिन में तो पर्यटकों के लिए दो बार बंद होने के बाद खुल गया, लेकिन रात्रि दर्शन पर बंद है। अब इसे प्रशासन ने अनुमति दे दी है। 

4 of 6
चांद की रोशनी में ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
सावन की पूर्णिमा से एक दिन पहले 21 अगस्त को ताजमहल रात्रि दर्शन के लिए खुलेगा। लॉकडाउन के कारण 22 अगस्त को बंद रहेगा। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को भी पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। टिकट व्यवस्था ऑनलाइन रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल पर सेल्फी लेता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1984 तक ताजमहल रात में खुलता था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों के चलते रात्रि दर्शन बंद कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2004 में करीब 20 वर्षों के बाद ताजमहल को दोबारा रात में खोला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा के अवसर पर महीने में पांच दिन ताजमहल खोलने की व्यवस्था की गई थी। तभी से माह में पांच दिन (पूर्णिमा, उससे दो दिन पूर्व और दो दिन बाद) रात में ताजमहल खोला जाने लगा, लेकिन 2020 में कोरोना का ग्रहण लग गया। अब फिर से रात्रि दर्शन शुरू हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें