वसंत के महीने में ताजमहल के दीवानों की संख्या बढ़ गई। पूरे फरवरी माह में वीक एंड बेहतर बीता। हर शनिवार-रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बीते साल की तरह ही 20 हजार से ज्यादा रही। शनिवार को भी ताजमहल पर 25 हजार पर्यटक पहुंचे। ऑनलाइन 15 हजार टिकटों की बिक्री दोपहर एक बजे तक हो गई। उसके बाद एएसआई ने पूर्वी और पश्चिमी गेटों के काउंटरों को खोला। दोनों काउंटरों से 6985 टिकट शाम तक बेचे गए। 15 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। ऐसे में ताज पर शनिवार को 25 हजार से ज्यादा सैलानी आए।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल अमेरिकी राष्ट्रपति के ताजमहल भ्रमण के कारण पर्यटकों की संख्या फरवरी में बेहतर थी, लेकिन उनके दौरे के बाद शनिवार रविवार को पर्यटक कोरोना की दहशत के कारण कम होने लगे। कोरोना संक्रमण काल के बाद भी इस साल फरवरी में बीते साल के बराबर ही पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
धूप में दमकता ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पर्यटकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या अब भी न के बराबर है। आइटो चेयरमैन सुनील सी गुप्ता के मुताबिक जब तक इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो रहीं, तब तक ताज पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा नहीं होगा।
4 of 5
ताजमहल: ताज के दीवानों का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी एडवांस टीम ने परखी सुरक्षा
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम ने शनिवार को ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमेरिकी एयरफोर्स के अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह ताजमहल के दीदार के लिए आने वाला है। उससे पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के सदस्यों ने ताज पर सुरक्षा व्यवस्था परखी।