फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: ऐतिहासिक स्मारक से मायूस लौट रहे सैलानी, दीदार करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 25 Nov 2020 11:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 11
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दो महीने के अंदर 15 हजार से ज्यादा पर्यटक टिकट न मिलने के कारण वापस लौटे हैं। ऑनलाइन टिकटों को लपकों द्वारा पहले से बुक कर लिए जाने के खेल के कारण सैलानियों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। देश भर के कोने कोने से ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे पर्यटकों को टिकट नहीं मिल रहा, जबकि लपके पहले से बुकिंग कराकर कालाबाजारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
ताजमहल पर आए सैलानी फोटो खिंचाते हुए - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्ड हेरीटेज वीक के पहले दिन 19 नवंबर को जब ताज में निशुल्क प्रवेश मिला, तब पूरे पांच हजार सैलानियों ने दीदार किया। कोरोना से बचाव की गाइडलाइन के तहत इतने ही सैलानियों को रोज दो शिफ्ट में दीदार ए ताज की अनुमति है। पिछले 15 दिन में ऐसा तीन बार हो चुका है जब टिकट पूरे पांच हजार बिके जबकि सैलानी 3000 से 3500 ही प्रवेश कर पाए। इसकी वजह यह रही कि अन्य टिकट लपकों के पास थे जो सैलानियों को नहीं मिल पाए। 15 हजार का आंकड़ा ऐसे ही उन टिकटों का है जो बुक तो हुए पर उन पर सैलानी ताज नहीं देख पाए।
विज्ञापन

3 of 11
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं लपके
ताजमहल पर 20 से ज्यादा लपके टिकट ब्लैक करने का काम कर रहे हैं। एक आईडी पर 20 टिकट मिल जाते हैं। लपके आईडी पर एक दिन पहले ही टिकट ले लेते हैं। अपने परिजनों की आईडी पर भी टिकट ले रहे हैं। एक एक लपका 200-200 टिकट ले रहा है।
 

4 of 11
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
50 रुपये का टिकट 300 में बेच रहे
लपके ताज में प्रवेश का 50 रुपये का टिकट 300 में बेच रहे हैं। मुख्य गुंबद का 200 रुपये का टिकट 700 रुपये में बेच रहे हैं। ताज के गेट पर ही ये सक्रिय हैं। जिन सैलानियों को टिकट नहीं मिलते, उन्हें ब्लैक में देते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ने सांसद से कैपिंग हटाने की मांग की
आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें ताज महल में पर्यटकों के अवलोकन के लिए निर्धारित 5000 की संख्या को ख़त्म करने या बढ़ाकर 15 हजार करनेकी मांग की गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से तत्काल कदम उठवाने की माँग की गयी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिविल एंक्लेव के निर्माण के लिये बाउंड्री का अधूरा पड़ा काम फिर से शुरू कराने के लिए कहा गया। मार्च 2018 से शुरू हुए बाउंड्री वॉल का काम ढाई साल से पूरा नहीं हो पाया। बाउंड्री के बाद ही सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू हो पाएगा। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोरोना के कारण पर्यटन उद्योग पर आये इस भीषण संकट पर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल में टूरिस्ट वेलफ़ेयर चैम्बर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल, संयोजक राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक जैन ओसवाल एवं सचिव अनूप गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

6 of 11
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल देश में पहला स्मारक है, जहां सभी टिकटों की बिक्री हो पा रही है। अन्य स्मारकों पर 25 फीसदी पर्यटक भी नहीं आ रहे। ऐसे में ताजमहल पर पर्यटकों की रुचि देखते हुए संख्या 5 से बढ़ाकर 15 हजार तुरंत कर देनी चाहिए। टिकट न मिलने पर न केवल आगरा, बल्कि कोरोना काल में सरकार की व्यवस्थाओं की छवि खराब हो रही है। प्रह्लाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
 
विज्ञापन

7 of 11
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल से हर दिन सैलानी टिकट न मिलने पर लौट रहे हैं। लपकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। आखिर लपके पार्किग और ताज के आसपास ही तो टिकट बेच रहे हैं। कई गुना दाम पर लपकों द्वारा टिकट बेचने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई हो। राजीव तिवारी, संयोजक
 

8 of 11
प्रो. एसपी सिंह बघेल सांसद, आगरा
ताजमहल पर टिकटों की कैपिंग बढ़ाने या पूरी तरह से हटाने के संबंध में पर्यटन उद्यमियों ने बातचीत की है। उनकी बात सही है और इस मामले में संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों से और मंत्री से बात करुंगा ताकि पर्यटकों की समस्या दूर हो। प्रो. एसपी सिंह बघेल सांसद, आगरा
 

9 of 11
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : डेमो
प्रधानमंत्री और संस्कृति मंत्री से टिकटों की कैपिंग बढ़ाने की मांग कर चुका हूं। लपकों द्वारा टिकट बुक कर लिए जाने में पुलिस को कार्रवाई करनी है। पुलिस ताजगंज और पार्किंग पर सख्ती से निगरानी रखे ताकि कोई भी पर्यटकों के टिकट पर डाका न डाल सके। सैलानी मेरे शहर से मायूस नहीं लौटने चाहिए। नवीन जैन मेयर, आगरा

10 of 11
बोत्रे, रोहन प्रमोद, एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
पांच पकड़े हैं, 20 रडार पर है
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ताज पर टिकट ब्लैक करते पांच लपके पकड़े हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इनके साथियों सहित 20 और लोग रडार पर हैं। यह  पुलिस की सख्ती का ही नतीजा है कि लपके खरीदकर भी टिकट बेच नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पहले से बुक करा लें टिकट 
- रेल टिकट की तरह सबसे पहले ताज का टिकट बुक कराएं
- दोपहर या सुबह के स्लॉट के टिकट को ऑनलाइन खरीदें
- अगर टिकट न लिया हो तो पहले ऑनलाइन स्थिति देखें
- वेबसाइट पर टिकटों का ब्योरा रीयल टाइम में चेक कर लें
- पार्किंग या साइबर कैफे से टिकट न खरीदें, शिकायत करें
- ताज का प्रवेश टिकट 50 का, मुख्य गुंबद का 200 का है
- इससे ज्यादा रकम कोई मांगे तो पुलिस से शिकायत करें
( जैसा एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया )
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें