ताजमहल के पास शिल्पग्राम परिसर में 18 फरवरी से लघु भारत का नजारा दिखाई देगा। देश की संस्कृति और परंपरा शिल्पग्राम की दीवारों पर नजर आएगी। कलाकारों की टीम शिल्पग्राम की दीवारों को सजाने के काम में जुटी हुई है। दस दिन तक चलने वाले ताज महोत्सव में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी और मणिपुर से लेकर गुजरात तक के शिल्पी अपनी शिल्प, कला का प्रदर्शन करने आगरा आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शिल्पग्राम में की गई सजावट
देशभर की संस्कृति भी ताज महोत्सव में नजर आएगी। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच के साथ सदर बाजार और सूरसदन प्रेक्षागृह में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा जल्द ही ताज महोत्सव आयोजन समिति करने वाली है। उसके बाद ही शहर में होर्डिंग और प्रचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
शिल्पग्राम में की गई सजावट
ताज महोत्सव आयोजन समिति ने 18 से 27 फरवरी तक आयोजित हो रहे शिल्प, कला और संस्कृति के मेले के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। राज्यपाल राम नाइक 18 फरवरी को महोत्सव के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। दस दिनों तक सूरसदन, शिल्पग्राम और सदर बाजार में देश भर की संस्कृति और परंपरा की झलक नजर आएगी, वहीं देश भर का खान पान और व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकेगा।
4 of 5
शिल्पग्राम में बना ताज महोत्सव का मंच
सूरसदन में ये होंगे कार्यक्रम
19 फरवरी रामधुन एवं नाटक- कबीरा खड़ा बाजार में
20 फरवरी नाटक- कलियुगी बेटा
21 फरवरी ख्यालगोई, ढोला
22 फरवरी नाटक- मेरी बीबी की शादी
23 फरवरी मीर ओ गालिब कुलहिंद मुशायरा
24 फरवरी नाटक- पाकेट मार
25 फरवरी नाटक- आषाण का एक दिन
26 फरवरी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
27 फरवरी नाटक- दरोगा जी चोरी हो गई