वेलेंटाइन डे (Valentine Day) पर मोहब्बत का अजीम शाहकार ताजमहल इजहार-ए-इश्क का गवाह बना। गुरुवार को ताजमहल में भारी पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। ताज का दीदार देश-विदेश के हजारों पर्यटकों ने अपने वेलेंटाइन को खास बनाया, वहीं प्रेमी युगलों ने अपने अपने अंदाज में साथी से इश्क का इजहार किया। इन खूबसूरत पलों को उन्होंने कैमरे में भी कैद किया।
विज्ञापन
2 of 6
ताज के साये में इजहार ए इश्क
मोहब्बत का इजहार करने के लिए वैसे तो खास जगह नहीं होती है, लेकिन हर किसी की ख्वाहिश होती है कि जब वो अपने दिल की बात अपने पार्टनर बताए तो वे पल यादगार बन जाएं। यही वजह है कि वेलेंटाइल डे पर ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन
3 of 6
ताज के साये में इजहार ए इश्क
वेलेंटाइन डे पर प्यार करने के लिए वालों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता। हर प्रेमी युगल इस दिन को यादगार बनाना चाहता है। इसी हसरत के साथ देश-विदेश से प्रेमी युगल अपने प्यार का इजहार करने मोहब्बत की इमारत ताजमहल पहुंचे।
4 of 6
ताज के साये में इजहार ए इश्क
ताजमहल में विवाहित जोड़ों ने भी एक-दूसरे से अपने इश्क का इजहार किया। इन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
5 of 6
महताब बाग में प्रेमी युगल
वेलेंटाइन डे के दिन ताज के पास स्थित मेहताब बाग में प्रेमी युगलों का जमावड़ा रहा। प्रेमी युगलों का कहना था कि वेलेंडाइन डे विश करने के लिए
ताजमहल से अच्छा कोई और स्थान नहीं हो सकता है।
देश-दुनिया से वैलेंटाइन डे मनाने ताजमहल पहुंचे प्रेमी युगल ने ताज के साए में अपनी मोहब्बत का इजहार किया। ताजमहल में प्यार का इजहार सुर्ख गुलाब देकर नहीं, बल्कि सेल्फी लेकर किया गया।