ताजमहल के फोटोग्राफरों ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को धन्यवाद दिया है। कोरोना काल मे केवल फोटोग्राफर ही पर्यटन जगत में ऐसा वर्ग है जिन्हें कोई राहत सरकार से मिली है।
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण 17 मार्च से बंद चल रहे की फीस संस्कृति मंत्रालय ने 25000 रुपये से घटाकर केवल 5000 रुपये कर दी थी। साथ ही यह भी राहत दी है कि लाइसेंस नवीनीकरण अगस्त तक करा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के मंगलवार ने देर रात ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फोटोग्राफरों को 15 जुलाई तक लाइसेंस रिन्यूअल (नवीनीकरण) के लिए 25 हजार रुपये फीस का नोटिस जारी किया था।
4 of 5
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण की फीस अब पांच हजार रुपये कर दी गई है। इसकी वैधता मार्च 2021 तक है। साथ ही फोटोग्राफर अब अगस्त तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकते हैं। पहले इसकी तारीख 15 जुलाई तय की गई थी। इस फैसले से ताजमहल के फोटोग्राफरों को राहत की उम्मीद बंधी है।
पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संस्कृति मंत्रालय और स्थानीय एएसआई सर्किल कार्यालय में ज्ञापन देकर फीस माफी की मांग की। अब संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ट्वीट आने के बाद उन्हें राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने बताया कि 2021-22 में लाइसेंस फीस में छूट की मांग संस्कृति मंत्री से की, क्योंकि पर्यटकों की संख्या ताजमहल खुलने के बाद भी पांच हजार तक ही सीमित कर दी जाएगी। पूर्व में 60 हजार सैलानी ताजमहल पर रोजाना आते थे, जिनसे फोटोग्राफरों की कमाई संभव थी, लेकिन पांच हजार सैलानियों की लिमिट तय करने के बाद उनके पास कमाई का जरिया बेहद कम हो जाएगा।